बुधवार, 22 जुलाई 2015

65.2 लाख भक्तों ने किया पुष्कर स्नान

65.2 लाख भक्तों ने किया पुष्कर स्नान

 21 जुलाई 2015, दोनों तेलुगु राज्यों में जारी गोदावरी पुष्कर में आज आठवें दिन 65 लाख से अधिक भक्तों ने स्नान कर पुण्य लाभ लिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंध्र-प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में   24 लाख से अधिक भक्तों ने पुष्कर स्नान किया | इसके अलावा पश्चिम गोदावरी में  10 लाख से अधिक भक्तों ने पुष्कर स्नान किया | दूसरी ओर तेलंगाना राज्य के करीमनगर जिले में 13 लाख से अधिक भक्तों ने पवित्र स्नान कर पूजा की | इसी तरह खम्मम जिले में 5 लाख से अधिक, आदिलाबाद जिले में   4.5 लाख से अधिक, निजामाबाद जिले में 7.20 लाख से अधिक एवं वरंगल जिले में 1.5 हजार से अधिक भक्तों ने पुष्कर स्नान किया | पुष्कर अब मात्र तीन दिन शेष है | इसके चलते भक्तों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की जा रही है |

संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें