शुक्रवार, 11 मई 2018

महाराष्ट्र में सरकारी कामकाज में बंद होगा अंग्रेजी का इस्तेमाल - फड़नवीस का अनुकरणीय काम - डॉ. वेदप्रताप वैदिक




फड़नवीस का अनुकरणीय काम - डॉ. वेदप्रताप वैदिक
आजकल मैं मुंबई में हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आज मुझे ऐसी भेंट दी है, जो आज तक किसी ने नहीं दी है। वे देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सरकार के सारे अंदरुनी काम-काज से अंग्रेजी के बहिष्कार का आदेश जारी कर दिया है। ऐसा करके उन्होंने महात्मा गांधी, गुरु गोलवलकर और डाॅ. राममनोहर लोहिया का सपना साकार किया है। महाराष्ट्र सरकार के सारे सरकारी अधिकारी अब अपना सारा काम-काज मराठी में करेंगे। यह नियम मंत्रियों पर भी लागू होगा। जाहिर है कि इस नियम का अर्थ यह नहीं है कि मराठी के अलावा किसी भी अन्य भारतीय भाषा में भी काम नहीं होगा। केंद्र से व्यवहार करने में हिंदी का प्रयोग तो संवैधानिक आवश्यकता है। इसी तरह मुंबई-जैसे बहुभाषी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शहर में किसी एक भाषा से काम नहीं चल सकता। इस शहर में तो कुछ विदेशी भाषाएं भी चलें तो उन्हें हमें बर्दाश्त करना पड़ेगा लेकिन कितने दुख की बात है कि आजादी के 70 साल बाद भी हमारे दूर-दराज के जिलों में भी राज्य सरकारें अपना काम-काज अंग्रेजी में करती हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भाषा के मामले में देश के सभी मुख्यमंत्रियों को सही और अनुकरणीय रास्ता दिखाया है। मैं देवेंद्रजी से कहूंगा कि आप हिम्मत करें और विधानसभा में भी सारे कानून मूल हिंदी और मराठी में बनवाएं और यही नियम महाराष्ट्र की अदालतों पर लागू करवाएं। महाराष्ट्र की सभी पाठशालाओं, विद्यालयों और महाविद्यालयों में चलनेवाली अंग्रेजी की अनिवार्य पढ़ाई पर प्रतिबंध लगाएं। जो भी स्वेच्छा से विदेशी भाषाएं पढ़ना चाहें, जरुर पढ़ें। यदि वे ऐसा करवा सकें तो वे भारत को दुनिया की महाशक्ति बनानेवाले महान पुरोधा माने जाएंगे, जो कि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनने से भी बड़ी बात है।
चित्र में ये शामिल हो सकता है: 1 व्यक्ति

प्रस्तुत कर्ता : संपत देवी मुरारका, विश्व वात्सल्य मंच
murarkasampatdevii@gmail.com  
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

बुधवार, 9 मई 2018

समाचार कतरन - स्वतंत्र वार्ता


प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

समाचार कतरन - डेली हिंदी मिलाप


तस्वीर गलत प्रकाशित हो गई
असली तस्वीर 


प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

विश्व वात्सल्य मंच द्वारा “मानसा वृद्धाश्रम” को फ्रिज और पंखे वितरण एवं विश्व वात्सल्य मंच द्वारा “हेलेन केलर्स इंस्टीट्युट ऑफ रिसर्च रेहबिलिटेशन फॉर दी डिसेबल्ड चिल्ड्रेन” को पंखे और फल वितरण





विश्व वात्सल्य मंच द्वारा “मानसा वृद्धाश्रम” को फ्रिज और पंखे वितरण

विश्व वात्सल्य मंचहैदराबाद, के तत्वावधान में मानसा  वृद्धाश्रम, प्लॉट नं.64, वेस्ट गांधीनगर, नगरम, केसरा मंडल, जिला मेडचल, के वृद्धों को फ्रिज और पंखों का वितरण किया गया।
     विश्व वात्सल्य मंच की संस्थापक अध्यक्ष  व वरिष्ठ  ब्लॉगर संपत देवी मुरारका  एवं प्रधान सचिव  राजेश मुरारका ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मानसा वृद्धाश्रम में फ्रिज और पंखों का वितरण किया गया । अवसर पर संपत देवी मुरारकाकार्यकारी संयोजिका गीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीता अग्रवाल, दीपिका, मधुरिमा, रिंकू व अन्य उपस्थित रहे।
प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136



विश्व वात्सल्य मंच द्वारा “हेलेन केलर्स इंस्टीट्युट ऑफ रिसर्च रेहबिलिटेशन फॉर दी डिसेबल्ड चिल्ड्रेन” को पंखे और फल वितरण








विश्व वात्सल्य मंच द्वारा “हेलेन केलर्स इंस्टीट्युट ऑफ रिसर्च रेहबिलिटेशन फॉर दी डिसेबल्ड चिल्ड्रेन” को पंखे और फल वितरण

विश्व वात्सल्य मंचहैदराबाद, के तत्वावधान में “हेलेन केलर्स इंस्टीट्युट ऑफ रिसर्च रेहबिलिटेशन फॉर दी डिसेबल्ड चिल्ड्रेन”, को पंखों और फलों का वितरण किया गया।
     विश्व वात्सल्य मंच की संस्थापक अध्यक्ष  व वरिष्ठ  ब्लॉगर संपत देवी मुरारका  एवं प्रधान सचिव  राजेश मुरारका ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि “हेलेन केलर्स इंस्टीट्युट ऑफ रिसर्च रेहबिलिटेशन फॉर दी डिसेबल्ड चिल्ड्रेन”, को पंखें और फल का वितरण किया गया । अवसर पर संपत देवी मुरारकाकार्यकारी संयोजिका गीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीता अग्रवाल, दीपिका, मधुरिम व अन्य उपस्थित रहे।
प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

समाचार कतरन-- स्वतन्त्र वार्ता


प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

संपत देवी मुरारका एवं गीता अग्रवाल को “विश्व हिन्दी साहित्यारथी सम्मान 2018 कनाडा” एवं "ग्लोबल हिंदी साहित्य सम्मान" प्रदत्त











संपत देवी मुरारका एवं गीता अग्रवाल को “विश्व हिन्दी साहित्यारथी सम्मान 2018 कनाडा” एवं "ग्लोबल हिंदी साहित्य सम्मान"  प्रदत्त
युनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो कनाडा, विश्व हिंदी संस्थान कल्चरल ऑर्गनाइजेशन कनाडा, विश्व हिंदी संस्थान कनाडा एवं ग्लोबल हिंदी साहित्य शोध संस्थान भारत के संयुक्त तत्वावधान में कनाडा में पाँच दिवसीय "प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मेलन 2018" का आयोजन सेंचुरी गार्डंस रिक्रिएशन सेंटर रूम नंबर 1, वोडेन स्ट्रीट, ई ब्रेम्प्टन कनाडा में संपन्न हुआ। हिन्दी को विश्व भाषा बनाने हेतु एक अंतरराष्ट्रीय प्रयास किया गया। इसकी अध्यक्षता भारत के पूर्व सांसद पद्मश्री लक्ष्मीप्रसाद  यार्लागड्डा ने की।
        प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताते हुए विश्व वात्सल्य मंच की संस्थापक अध्यक्षा एवं वरिष्ठ ब्लोगर संपत देवी मुरारका एवं कार्यकारी संयोजिका गीता अग्रवाल ने कहां की इस अवसर पर प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि भारत के प्रधान कौंसल दिनेश भाटिया जी कनाडाविशिष्ट अतिथि के रुप में टोरंटो संसद के सदस्य दीपक ओबेरॉय, मुख्य आयोजक के रूप में प्रोफेसर सरन घई कनाडा और बीज वक्ता के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो भाषा विभाग के अध्यक्ष एमानुएल मंचासीन हुए। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
       संपत देवी मुरारका कृत यात्रा क्रम प्रथम द्वितीय एवं तृतीय भाग का लोकार्पण माननीय दिनेश भाटिया जी, माननीय यार्लागड्ढा जी, प्रो.सरन घईजीप्रोफ़ेसर विनोद कुमार मिश्रा (महासचिवविश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस), डॉ.साधना जोशी कनाडा, डॉ देवेन्द्र मिश्र जी कनाडा, धर्म प्रकाश दिल्ली, आचार्य संदीप त्यागी कनाडा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। संपत देवी मुरारका ने “विश्व में हिंदी का स्थान” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया|
      टोरंटो कनाडा में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मेलन में विश्व हिंदी संस्थान कनाडा द्वारा  संपत देवी मुरारका एवं गीता अग्रवाल को हिन्दी के प्रति समर्पित सेवाओं के चलते हाल में ही उन्हें कनाडा में  "विश्व हिंदी साहित्यरथी सम्मान" से विभूषित किया गया। ग्लोबल हिंदी साहित्य शोध संस्थान भारत द्वारा संपत देवी मुरारका एवं गीता अग्रवाल को "ग्लोबल हिंदी साहित्य सम्मान" से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में दोनों को टोरंटो संसद के सदस्य दीपक ऑबेराय ने सम्मानित किया|
      इस सम्मेलन में अमेरिका से डॉ अनीता कपूर, डॉ इंद्रजीत शर्मा, अंजू शर्मा, फ्रांस से प्रो.सरस्वती जोशी, मॉरीशस से प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा, कनाडा से साधना जोशी, विनोद गुप्ता, भारत से संपत देवी मुरारका, गीता अग्रवाल एवं 27 सदस्यों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|

प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136