गुरुवार, 23 अप्रैल 2015

'एक शाम कविता के नाम' काव्य गोष्ठी आयोजित, समाचार कतरन




प्रस्तुत कर्ता : संपत देवी मुरारका 

संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी

हैदराबाद

काव्य गोष्ठी आयोजित, समाचार कतरन




प्रस्तुत कर्ता : संपत देवी मुरारका 

संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी

हैदराबाद

बुधवार, 22 अप्रैल 2015

एक शाम कविता ही, डॉ.कविता के नाम
















एक शाम कविता ही, कविता के नाम

विश्व वात्सल्य मंच, हैदराबाद के तत्त्वावधान में सोमवार दि.20 अप्रेल को श्रीकृष्ण मुरारका पैलेस (बड़ी चावडी हैदराबाद) के निवास स्थान पर, लन्दन से पधारी कविता वाचकनवी के सम्मान में काव्यगोष्ठी का सफल समारोह का आयोजन संपन्न हुआ |
    संस्था की अध्यक्षा संपत देवी मुरारका एवं प्रधान सचिव राजेश मुरारका ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कविता वाचकनवी (विश्वम्भरा की प्रधान सचिव) के स्वदेश आगमन पर यह सम्मान समारोह रखा गया है |
     इस अवसर पर डॉ.अहिल्या मिश्र (संस्था की परामर्शदाता) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, कविता वाचकनवी (प्रवासी लन्दन) मुख्य अतिथि, ऋषभदेव शर्मा (अध्यक्ष, उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, .भा.हि.प्र.सभा) एवं विनीता शर्मा (वरिष्ठ कवयित्री) विशिष्ठ अतिथि तथा संपत देवी मुरारका (संस्था अध्यक्षा) मंचासीन हुए |
    कार्यक्रम का शुभारंभ संपत देवी मुरारका के निराला रचित सरस्वती वंदना की सुमधुर स्वर में प्रस्तुति से हुआ | श्रीमती मुरारका ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया | डॉ.मिश्र ने स्वागत भाषण में अतिथियों का सरल और सटीक शब्दों में परिचय दिया | उन्होंने कहा इस गोष्ठी को यदि स्नेह मिलन गोष्ठी कहूँ तो शायद अतिशयोक्ति नहीं होगी | विश्व वात्सल्य मंच से सीधा तात्पर्य निकालता है बंधुत्व की भावना, अपनत्व की सोच | कविता वाचकनवी के सम्मान में आयोजित आज की शाम कविता ही कविता के नाम होने वाली इस कवि गोष्ठी में पधारे आप सभी रचनाकारों का हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन कराती हूँ | तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया |
     तत्पश्चात सुषमा बैद के सफल संचालन में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ | इसमें श्रीमती विजयलक्ष्मी काबरा, सुषमा बैद, विनीता शर्मा, डॉ.ऋषभदेव शर्मा, सुनीता गुप्ता, संपत देवी मुरारका, कविता वाचकनवी ने काव्यपाठ किया | डॉ.अहिल्या मिश्र ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया | राजेश मुरारका एवं गीता अग्रवाल ने कार्यक्रम व्यवस्था ...देखरेख एवं अल्पाहार व्यवस्था की जिम्मेदारी को संभाला | इस अवसर पर अनीता अग्रवाल, चाँदनी, अर्पणा की उपस्थिति रही | गीता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया |
संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी आयोजित



संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.नं.: 09441511238

https://mail.google.com/mail/images/cleardot.gif

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी आयोजित


संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी आयोजित




कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी आयोजित 

कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्त्वावधान में रविवार दि. 19 अप्रेल 2015 की शाम हिंदी प्रचार सभा परिसर नामपल्ली, में क्लब की 272 वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ |
     क्लब अध्यक्षा डॉ..अहिल्या मिश्र एवं कार्यकारी संयोजिका मीना मूथा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया कि इस अवसर पर डॉ.सीता मिश्र (अध्यक्ष), अजीत गुप्ता (मुख्य अतिथि),संध्या गुप्ता (विशेष अतिथि), अवधेश कुमार सिन्हा (विशेष काव्यपाठ प्रस्तोता), डॉ.अहिल्या मिश्र (क्लब अध्यक्षा) मंचासीन हुए | मीना मूथा ने उपस्थित सभा का स्वागत किया | डॉ.मिश्र ने स्वागत भाषण में अतिथियों का परिचय दिया तथा क्लब की निरंतरता में क्लब सदस्यों, श्रोताओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान की बात रखी | संपत देवी मुरारका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की |
      प्रथम सत्र में अवधेशकुमार सिन्हा ने अपनी चुनिंदा रचनाओं का पाठ किया, जिसमें मेंटो ब्रिज, चिड़िया, जादुई डिबीया, आदि कविताओं का समावेश रहा | प्रस्तुत कविताओं पर अपने विचार रखते हुए डॉ.अर्चना झा ने कहा कि सिन्हाजी की कविताओं में चतुर्विध परिवेश देखने को मिलता है | मनुष्य ऊँची-ऊँची दीवारों के बीच घिर गया है, जबकि आवश्यकता है मानवीयता से युक्त घर बनाने की | सरल भाषा प्रयोग एवं आम आदमी से जुड़ी समस्याओं पर कवितायें केन्द्रित हैं | सरिता गर्ग ने कहा कि आज भी सिन्हाजी की कवितायें प्रासंगिक है | जब तक पेट की आग शांत नहीं होती, आदमी आगे बढ़ने की बात नहीं करता | आधुनिक तंत्रज्ञान के विकास ने आदमी को आदमी से बात न करने की स्थिति में पहुँचा दिया है | सुषमा वैद ने कवि को बधाई दी | लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने कविताओं में परिपक्वता की बात कहते हुए कहा कि अच्छी हिंदी, आस-पास के परिवेश का गहन अवलोकन उनके पास है | डॉ. मिश्र ने कहा कि आजकल कविताओं की नई ट्रेंड जो चली है, बहुत हद तक सिन्हाजी की रचनाएँ खरी उतरी है | अक्षर संस्कृति का प्रयोग यह दर्शाता है कि शब्द संस्कार खुद गढ़ें हैं | संध्या गुप्ता ने कवि को साधुवाद दिया | अजीत गुप्ता ने कहा कि शिल्प, लिंग दोष पर ध्यान देवें, रचनाएँ शहर से जुड़ी है तथा बातों को दोहराने से भी बचें | डॉ.सीता मिश्र ने अध्यक्षीय बात में कहा कि ये कवितायें अवधेशजी के मन के उद्गार हैं | चिथड़े बेचने वाले का वास्तविक चित्रण दिल को छू जाता है | अव्यक्त दर्द को बखूबी शब्दों में बांधने में कवि सफल हुए हैं | सरिता सुराणा जैन ने प्रथम सत्र का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मीना मूथा ने संचालन किया |
     अफ्रीका में इन दिनों वास्तव्य कर रही युवा कहानीकार कवयित्री ममता बाफना ने अपनी दो चुनिंदा रचनाओं का पाठ किया | व्यंग्य के पुट को लेकर इन कविताओं की सभी ने प्रशंसा की तथा उन्हें साधुवाद दिया |
       तत्त्पश्चात भंवरलाल उपाध्याय के संचालन में तथा नरेंद्र राय नरेन’, जी.परमेश्वर के आतिथ्य में कविगोष्ठी संपन्न हुई | इसमें संपत देवी मुरारका, डॉ.अर्चना झा, मंगला अभ्यंकर, सुनील गौड़, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सुषमा बैद, सरिता सुराणा जैन, संध्या गुप्ता, संतोष कुमार रजा, सत्यनारायण काकडा, देवाप्रसाद मायला, सरिता गर्ग, जी.परमेश्वर, डॉ.अहिल्या मिश्र, सुरेश जैन, शिवकुमार तिवारी कोहिर, उमा सोनी, सूरजप्रसाद सोनी, हेमांगी ठाकर, मीना मूथा, पवनकुमार जैन आदि ने काव्यपाठ किया | शुभ्रा महंतो, रेनू सिन्हा, के.विजयकुमार गुप्ता, गौरांग चन्द्रमोहन, डॉ.मदनदेवी पोकरणा, सुनीता गुप्ता, रमेश तिवारी, भूपेन्द्र मिश्र भी अवसर पर उपस्थित थे | नरेंद्र रायजी ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया | मीना मूथा ने क्लब सदस्यों को उनके जन्मदिन विवाह दिन की बधाई दी तथा उपस्थित सभा का आभार व्यक्त किया |
डॉ.अहिल्या मिश्र
क्लब अध्यक्षा
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद


कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी कल

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी कल

कादम्बिनी क्लब हैदराबाद, के तत्वावधान में रविवार दि.19 अप्रेल शाम 4 बजे हिंदी प्रचार सभा परिसर (5वीं मंजिल) नामपल्ली में क्लब की मासिक गोष्ठी का आयोजन होगा |
     क्लब अध्यक्षा डॉ.अहिल्या मिश्र एवं कार्यकारी संयोजिका मीना मूथा ने प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया कि इस अवसर पर प्रथम सत्र में अवधेश कुमार सिन्हा अपनी चुनिन्दा रचनाओं का पाठ करेंगे | तत्पश्चात प्रस्तुत रचनाओं पर सभा की ओर से विचार रखे जायेंगे | दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन होगा |
     संपूर्ण कार्यक्रम व्यवस्था डॉ.सीता मिश्र, विनीता शर्मा, पवित्रा अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, जी.परमेश्वर, संपत देवी मुरारका, भावना पुरोहित, देवाप्रसाद मायला, आशीष नैथानी, नीरज त्रिपाठी, भंवरलाल उपाध्याय, सरिता सुराणा जैन, आदि मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे | साहित्य प्रेमियों से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित रहकर गोष्ठी को सफल बनाएं |
डॉ. अहिल्या मिश्र
क्लब संयोजिका
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

     

साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति की बैठक सम्पन्न


संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

बुधवार, 8 अप्रैल 2015

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी संपन्न ता. १५ मार्च २०१५


संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
अध्यक्षा (विश्व वात्सल्य मंच)
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.नं.: 09441511238

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी संपन्न २१ दिसंबर २०१४


संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
अध्यक्षा (विश्व वात्सल्य मंच)
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.नं.: 09441511238

गुरु माता सरलाजी का नवरात्री उद्यापन संपन्न


संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
अध्यक्षा (विश्व वात्सल्य मंच)
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.नं.: 09441511238

नलगोंडा में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित


संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
अध्यक्षा (विश्व वात्सल्य मंच)
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.नं.: 09441511238

सोमवार, 6 अप्रैल 2015

स्वाधीन का कविता संग्रह विमोचित


संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
अध्यक्षा (विश्व वात्सल्य मंच)
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.नं.: 09441511238