सोमवार, 11 सितंबर 2017

जकार्ता में "राहुल सांकृत्यायन यायावर सम्मान" से सम्मानित होगी संपत देवी मुरारका


चित्र में ये शामिल हो सकता है: 1 व्यक्ति

चित्र में ये शामिल हो सकता है: 5 लोग, मुस्कुराते लोग, लोग खड़े हैं और अंदर

चित्र में ये शामिल हो सकता है: 2 लोग, लोग खड़े हैं और बाहर

चित्र में ये शामिल हो सकता है: 15 लोग, मुस्कुराते लोग, लोग खड़े हैं

================================
10 से 13 जनवरी 2018 को इंडोनेशिया में आयोजित
अंतरराष्ट्रीय हिन्दी उत्सव में "राहुल सांकृत्यायन यायावर सम्मान" से
सम्मानित होंगी हैदराबाद (तेलंगाना) की सम्पत देवी मुरारका
================================
इंडोनेशियाई-इंडियन मैत्री संघ के प्रवक्ता श्री गौतम रॉय जी ने बताया है कि आगामी विश्व हिन्दी दिवस पर 10 से 13 जनवरी 2018 को जकार्ता में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय हिन्दी उत्सव में "राहुल सांकृत्यायन यायावर सम्मान" से सम्मानित होंगी हिंदी में यात्रा वृतांत की सुपरिचित हस्ताक्षर हैदराबाद (तेलंगाना) निवासी श्रीमती सम्पत देवी मुरारका।
श्रीमती मुरारका ने 2011 में बहुवचन नामक ब्लॉग प्रारम्भ किया जिसमें नेपाल, थाईलैंड, हांगकांग, सिंगापुर, लन्दन, बेल्जियम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, इटली, फ्रांस, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, बफलो, फिलाडेल्फिया, वाशिंगटन डी.सी., वर्जीनीया, लॉस एन्जलस, लॉस वेगास, नेवेडा ग्रेंड केनन, सोलावेंग, हर्ष कैशल, सेन फ्रांसिस्, बर्सटोव, थौस्मिट नैशनल पार्क, लन्दन ब्रीज, सेंडीगो, बाल्टीमोर, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन दुबई, आबूधाबी और युएई आदि देशों की यात्रा कर उन्होने वहाँ के सुखद संस्मरणों को अंकित करते हुये सृजन को नया आयाम देने की कोशिश की।
वे एकसाथ कई विधाओं में सार्थक हस्तक्षेप रखती हैं। उन्हें 15 से 18 जनवरी 2015 के दौरान भूटान में आयोजित चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन में परिकल्पना सार्क शिखर सम्मान से अलंकृत और विभूषित किया गया था। इसके अलावा वे पूर्व में भारतीय संस्कृति निर्माण परिषद्, हैदराबाद का महारानी झांसी पुरस्कार, भारतीय वांगमय पीठ, कोलकाता का सारस्वत सम्मान, जैमनी अकादमी पानीपत, हरियाणा का रामधारी सिंह दिनकर सम्मान, भारतीय संस्कृति निर्माण परिषद्, हैदराबाद का जन जागृति सद्भावना पुरस्कार, तमिलनाडू हिंदी साहित्य अकादमी, चेन्नई का साहित्य सेवी सम्मान आदि से अलंकृत और समादृत हो चुकी है | इसके अतिरिक्त और भी कई बड़े सम्मान उनके नाम है।

प्रस्तुति: रविन्द्र प्रभात 

प्रस्तुत कर्ता : संपत देवी मुरारका, विश्व वात्सल्य मंच
murarkasampatdevii@gmail.com  
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें