शनिवार, 6 अक्तूबर 2018

[वैश्विक हिंदी सम्मेलन ] 41वाँ अखिल भारतीय नागरी लिपि सम्मेलन त्रिपुरा विश्वविद्यालय, अगरतला, डॉ. एम.एल. गुप्ता 'आदित्य' का सम्मान तथा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वाार शुरु हिंदी ब्लॉग ।



41वाँ अखिल भारतीय नागरी लिपि सम्मेलन
त्रिपुरा विश्वविद्यालय, अगरतला
5 अक्तूबर 2018


डॉ. एम.एल. गुप्ता 'आदित्य' को राष्ट्रीय पुरस्कार 'राजभाषा गौरव' मिलने के उपलक्ष्य में 'हिंदी प्रचार एवं शोध संस्थान' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. सुधाकर मिश्र  द्वारा  डॉ. एम.एल. गुप्ता ''को शॉल - श्रीफल व पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया गया। प्रो. शीतला प्रसाद दुबे ने डॉ. एम.एल. गुप्ता के  कार्यों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और खचाखच भरे कक्ष में सभी ने इस अवसर पर उनका अभिनंदन किया।  अमर ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रमुख व कवि  वैद्य श्री  बी.बी. चौबे जी ने डॉ. एम.एल. गुप्ता के सम्मान में एक विशेष रचना पढ़ी और अनका विशेष रूप से सम्मान भी किया। इस अवसर पर अनेक लेखक, कवि साहित्यकार व विद्वान उपस्थित थे। डॉ. एम.एल. गुप्ता 'आदित्य'  ने इस अवसर पर भारतीय भाषाओं को बचाने तथा हिंदी  आदि भारतीय भाषाओं को अपनी लिपि में लिखने को लिए भाषा - प्रौद्योगिकी अपनाने का आह्वान किया।  इस सम्मान केे लिए डॉ. एम.एल. गुप्ता 'आदित्य' ने सभी को हृदय से धन्यवाद देते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंबई भाजपा के महासचिव श्री अमरजीत मिश्र थे। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकारों व विद्वानों ने अपनी रचनाएँ व विचार प्रस्तुत किए। 






हिंदी में एक और नई पहल
संयुक्त राष्ट्रसंघ (यूएन) में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने हिंदी भाषा में लिखे गए संयुक्त राष्ट्र के ब्लॉग को ट्विटर पर शेयर किया है. अकबरूद्दीन ने ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि अब वे (संयुक्त राष्ट्र) हिंदी में ब्लॉगिंग कर रहे हैं. कहा जाता है कि पूरी दुनिया में हिंदी भाषा, इसे बोलने वालों की संख्या के आधार पर संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनने का अधिकार रखती है. इसके बावजूद भी हिंदी को अभी तक संयुक्त राष्ट्र में शामिल नहीं किया गया है
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वाार शुरु किए गए हिंदी ब्लॉग https://blogs.un.org/hi पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंतोनियो गुटेरेश के फोटो के साथ उनका भाषण पोस्ट किया गया है।

वैश्विक हिंदी सम्मेलन, मुंबई

-- 
वैश्विक हिंदी सम्मेलन की वैबसाइट -www.vhindi.in
'वैश्विक हिंदी सम्मेलन' फेसबुक समूह का पता-https://www.facebook.com/groups/mumbaihindisammelan/
संपर्क - vaishwikhindisammelan@gmail.com
 प्रस्तुत कर्ता : संपत देवी मुरारका, विश्व वात्सल्य मंच
murarkasampatdevii@gmail.com  
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें