सोमवार, 10 फ़रवरी 2014

आनिया अग्रवाल सम्मानित







आनिया अग्रवाल सम्मानित


इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट के तत्वावधान में शनिवार 8 फरवरी 2014 को श्रीकृष्ण मुरारका पैलेस (बड़ी चावड़ी, हैदराबाद) में, ग्लोबल इण्डिया इंटरनैशनल स्कूल, हैदराबाद, द्वारा हूप्स रेस की स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता आनिया अग्रवाल के सम्मान में सफल आयोजन संपन्न हुआ |

संस्था की अध्यक्ष संपत देवी मुरारका एवं प्रधान सचिव राजेश मुरारका ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आनिया  अग्रवाल (वर्षीय स्वर्ण पदक विजेता) के सम्मान में यह समारोह रखा गया है | इस अवसर पर श्रीमती विजयलक्ष्मी काबरा (संस्था की उपाध्याक्षा) अध्यक्ष, आनिया अग्रवाल (स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता तथा संगीत-कला, फेंसी ड्रेस में प्रथम स्थान) मुख्य अतिथि, संपत देवी मुरारका (संस्था, अध्यक्ष), राजेश मुरारका (प्रधान सचिव), हेमलता शर्मा (संस्था की सहसचिव), सीता अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) विशेष अतिथि मंचासीन हुए | संपत देवी मुरारका ने उपस्थित सभा का स्वागत किया एवं सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की | श्रीमती मुरारका ने आनिया अग्रवाल का जीवन परिचय पढ़कर सुनाया एवं खेल, संगीत-कला तथा फेंसी ड्रेस के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रसंशा की | उन्होंने आगे कहा कि निरंतर उन्नति के शिखर पर पहुंचती रहो यही मेरा शुभाशीर्वाद है | आनिया अग्रवाल ने कहा कि  माता-पिता के आशीर्वाद से वह पदक जीतने में सफल हुई विजयलक्ष्मी काबरा ने कहा कि आनिया का सफल होने में उसकी मेहनत के साथ-साथ इसके माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसलिए उन्हें भी मैं धन्यवाद देती हूँ | उन्होंने आगे कहा कि आनिया दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करती रहे यही मेरी शुभकामनाएं हैं | हेमलता शर्मा,  राजेश मुरारका, सीता अग्रवाल, लता व्यास एवं तनुजा व्यास ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये | संपत देवी मुरारका ने संचालन किया |

तत्पश्चात संस्था के तत्वावधान में आनिया अग्रवाल का संपत देवी मुरारका, विजयलक्ष्मी काबरा, राजेश मुरारका, मोना शर्मा, हेमलता शर्मा, तनूजा व्यास, लता व्यास, सीता अग्रवाल, ने शॉलपुष्पगुच्छ से सम्मान किया | राजेश मुरारका ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

संपत देवी मुरारका
 (अध्यक्ष) इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें