सोमवार, 12 सितंबर 2016

सुनीता लुल्ला कृत “खुशबू तुंहिंजी यादुनि जी” लोकार्पित







सुनीता लुल्ला कृत “खुशबू तुंहिंजी यादुनि जी” लोकार्पित

श्रीमती सुनीता लुल्ला की सिन्धी काव्य पुस्तक खुशबू तुंहिंजी यादुनि जी का विमोचन गत 28 अगस्त 2016 को हीरा हॉल, एबिड्स के सभागार रामा हॉल में सायं 6 बजे श्री दयाल चिमनानी जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ |

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.अहिल्या मिश्र (कादम्बिनी क्लब की अध्यक्षा, हैदराबाद) | पुस्तक के प्रायोजक थे हैदराबाद-सिकंदराबाद सिन्धी सेवा समिति ट्रस्ट एवं श्री सिन्धी गुरु संगत सभा एसोसिएशन, हैदराबाद | कार्यक्रम का संचालन स्वयं सुनीता लुल्ला ने किया | उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटी-छोटी सिन्धी काव्य गोष्ठियों को सुनते देखते उन्होंने सिन्धी भाषा में कविता रचना प्रारम्भ किया और आज यह पुस्तक जो नगर द्वय की प्रथम काव्य प्रस्तुति है, अस्तित्व में आई |

संपत देवी मुरारका ने मोती माला एवं अंग वस्त्र से सुनीता लुल्ला का सम्मान किया | नगरत्रय की लगभग सभी बड़ी काव्य हस्तियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई | अंत में चाय पार्टी के साथ इस अविस्मरणीय संध्या का समापन हुआ |

प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मोबाइल नं. 09703982136

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें