बुधवार, 28 नवंबर 2018

11 वर्षीय पूर्वी शर्मा ने एथेंस ग्रीस में जीते दो रजत पदक



विश्व वात्सल्य मंच, हैदराबाद, की सदस्या अमिता शर्मा की 11 वर्षीय युवा बेटी पूर्वी शर्मा ने कुमाइट इवेंट एथेंस, ग्रीस  मैं आयोजित डब्ल्यू के यू  अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते।
            विश्व वात्सल्य मंच की संस्थापक अध्यक्ष संपत देवी मुरारका एवं प्रधान सचिव राजेश मुरारका ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पूर्वी शर्मा  11 सदस्यों की टीम के सबसे कम उम्र की प्रतिभागी है,  जिसमें 8 सेनानियों दो आधिकारिक और एक कोच शामिल है।  एकल प्रतियोगिता में पहला रजत पदक और 12 साल के बच्चों के समूह के साथ प्रतियोगिता में दूसरा रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया। हैदराबाद की संस्था विश्व वात्सल्य मंच गौरवान्वित हुआ। मंच की ओर से पूर्वी शर्मा को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।  


प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें