बुधवार, 22 अप्रैल 2015

एक शाम कविता ही, डॉ.कविता के नाम
















एक शाम कविता ही, कविता के नाम

विश्व वात्सल्य मंच, हैदराबाद के तत्त्वावधान में सोमवार दि.20 अप्रेल को श्रीकृष्ण मुरारका पैलेस (बड़ी चावडी हैदराबाद) के निवास स्थान पर, लन्दन से पधारी कविता वाचकनवी के सम्मान में काव्यगोष्ठी का सफल समारोह का आयोजन संपन्न हुआ |
    संस्था की अध्यक्षा संपत देवी मुरारका एवं प्रधान सचिव राजेश मुरारका ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कविता वाचकनवी (विश्वम्भरा की प्रधान सचिव) के स्वदेश आगमन पर यह सम्मान समारोह रखा गया है |
     इस अवसर पर डॉ.अहिल्या मिश्र (संस्था की परामर्शदाता) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, कविता वाचकनवी (प्रवासी लन्दन) मुख्य अतिथि, ऋषभदेव शर्मा (अध्यक्ष, उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, .भा.हि.प्र.सभा) एवं विनीता शर्मा (वरिष्ठ कवयित्री) विशिष्ठ अतिथि तथा संपत देवी मुरारका (संस्था अध्यक्षा) मंचासीन हुए |
    कार्यक्रम का शुभारंभ संपत देवी मुरारका के निराला रचित सरस्वती वंदना की सुमधुर स्वर में प्रस्तुति से हुआ | श्रीमती मुरारका ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया | डॉ.मिश्र ने स्वागत भाषण में अतिथियों का सरल और सटीक शब्दों में परिचय दिया | उन्होंने कहा इस गोष्ठी को यदि स्नेह मिलन गोष्ठी कहूँ तो शायद अतिशयोक्ति नहीं होगी | विश्व वात्सल्य मंच से सीधा तात्पर्य निकालता है बंधुत्व की भावना, अपनत्व की सोच | कविता वाचकनवी के सम्मान में आयोजित आज की शाम कविता ही कविता के नाम होने वाली इस कवि गोष्ठी में पधारे आप सभी रचनाकारों का हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन कराती हूँ | तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया |
     तत्पश्चात सुषमा बैद के सफल संचालन में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ | इसमें श्रीमती विजयलक्ष्मी काबरा, सुषमा बैद, विनीता शर्मा, डॉ.ऋषभदेव शर्मा, सुनीता गुप्ता, संपत देवी मुरारका, कविता वाचकनवी ने काव्यपाठ किया | डॉ.अहिल्या मिश्र ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया | राजेश मुरारका एवं गीता अग्रवाल ने कार्यक्रम व्यवस्था ...देखरेख एवं अल्पाहार व्यवस्था की जिम्मेदारी को संभाला | इस अवसर पर अनीता अग्रवाल, चाँदनी, अर्पणा की उपस्थिति रही | गीता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया |
संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें