सोमवार, 16 जून 2014

विश्व मैत्री संघ का सेमीनार-धर्मशाला (हि.प्र.)में





विश्व मैत्री मंच द्वारा प्रथम हिंदी साहित्य सम्मेलन हिमाचल-प्रदेश में आयोजित

हेमंत फाउंडेशन के विश्व मैत्री मंच मुंबई, के तत्वावधान में महिला पत्रकारों एवं साहित्यकारों का प्रथम सम्मेलन 22 मई 2014  को हिमाचल-प्रदेश के धर्मशाला शहर में हिंदी साहित्य के विश्व स्तरीय परिप्रेक्ष्य में स्त्री की भूमिका विषय पर खुली चर्चा संपन्न हुई |

इस अवसर पर जया केतकी (युवा लेखिका-पत्रकार तथा वेब पत्रिका ‘सृजनगाथा डाट काम’ की कार्यकारी संपादक) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की | संतोष श्रीवास्तव (मंच संस्थापिका), सुमिता केशवा मंचासीन हुए | प्रभा शर्मा ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की | सभी को शाल द्वारा सम्मानित किया गया | उद्घाटन सत्र में संतोष श्रीवास्तव ने अपने बीज वक्तव्य में संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला | सुमिता केशवा ने प्रस्तावना प्रस्तुत की | प्रथम सत्र में प्रतिभागियों के परिचय स्वागत के साथ कहानी पाठ हुआ | द्वितीय सत्र में विभिन्न प्रदेशों से पधारी लेखिकाओं ने हिंदी साहित्य के विश्व स्तरीय परिप्रेक्ष्य में स्त्री की भूमिका विषय पर खुली चर्चा की | चर्चा में भाग लेने वालों में प्रमुख हस्तियाँ थी | हेमंत फाउंडेशन की सुमिता केशवा व अमेरिका से आई डॉ.विद्या चिटको ने नारी जीवन व साहित्य पर प्रकाश डाला | इस अवसर पर श्रीमती संपत देवी मुरारका, डॉ.रोचना भारती, डॉ.संतोष श्रीवास्तव, डॉ.ज्योति गजभिये, लक्ष्मी यादव, मधु सक्सेना, डॉ.प्रमिला शर्मा, सरोज गायकवाड, डॉ.प्रभा शर्मा, मधु श्रृंगी, जया केतकी, कृष्णा खत्री आदि उपस्थित थीं | मीनू मदान ने संचालन किया | ज्योति गजभिये ने धन्यवाद ज्ञापित किया |
प्रस्तुत करता- संपत देवी मुरारका
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें