सोमवार, 16 नवंबर 2015

अंग्रेजी नहीं आने पर किसी भी कर्मचारी को दंडित नहीं किया जाएगा

अंग्रेजी नहीं आने पर किसी भी कर्मचारी को दंडित नहीं किया जाएगा

भोपाल। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी को अंग्रेजी न आने के आधार पर दंडित नहीं किया जाएगा। हिंदी में काम करने पर यदि किसी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
ऐसे निर्देश जारी करने के आदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामान्य प्रशासन विभाग को दिए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदी सम्मेलन की सिफारिशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश जारी करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश में अब सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं हिंदी में ही आयोजित की जाएंगी।
मुख्य सचिव एवं सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फाइलों पर हिंदी में ही लिखा जाए, इतना ही नहीं आपसी पत्राचार में भी हिंदी का ही उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हाईकोर्ट चीफ जस्टिस से चर्चा के बाद ही न्यायालयों की कार्यवाही तथा निर्णय हिंदी भाषा में जारी किए जाएंगे। न्यायालयों में अनुवादकों की नियुक्ति भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भोपाल में 12 सितंबर को विश्व हिंदी सम्मेलन के समापन पर सिफारिशें आई थीं, इनमें से कुछ सिफारिशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री ने जीएडी को निर्देश दिए हैं।
प्रस्तुत कर्त्ता
संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015

manwani anand-- Ham Sub Ullu Hain


सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन के लिए बैठक आयोजित ता.3-10-2015


सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन के लिए बैठक आयोजित

भाग्यनगर राजस्थानी संगठनों के तत्त्वावधान में सुल्तान बाजार स्थित राजस्थानी प्रगति समाज के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 21 नवम्बर को आयोजित होने वाले तृतीय विशाल सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन के समारोह पर चर्चा की गई |
      है.सि.मा.म.संगठन की अध्यक्षा रत्नमाला साबू द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे बाताया गया कि बैठक में मंत्राणी लीला बजाज, जयश्री सुदर्शन, राजेश्वरी पंडित, संपत देवी मुरारका, चन्द्रकला बंग, इंद्रा इन्नानी, किरण बंग, सुमन दीवान, शकुन्तला मोदानी, कांता व्यास आदि उपस्थित थीं | इसमें निर्णय लिया गया कि समारोह को मिल-जुलकर मनाया जाएगा | इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ, दोपहर से बिस्किट क्राफ्ट क्रियेशन, फ्रूट कार्विंग क्रियेशन, एक सन्देश देश और समाज के नाम स्लोगन आदि रखा गया है | स्टालों के लिए संपर्क किया जा सकता है |
     रत्नमाला साबूजी ने आगे कहा कि 8 अक्तूबर, गुरूवार को शाम 4 बजे राजस्थानी प्रगति समाज में मीटिंग का आयोजन किया गया है, समस्त राजस्थानी समाज से नम्र निवेदन है कि समय पर अवश्य पधारें |
प्रस्तुति: संपत देवी मुरारका
संपत देवी मुरारका
सह-संपादक है.सि.मा.म.संगठन
अध्यक्षा विश्व वात्सल्य मंच
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद