शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

संपत देवी मुरारका को “मदर टेरेसा स्मृति अवार्ड 2019” प्रदत्त

 






 




 



संपत देवी मुरारका को मदर टेरेसा स्मृति अवार्ड 2019” प्रदत्त

 तेलंगाना नागरिक परिषद एवं सुधा पद्मिनी धर्मार्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न मदर टेरेसा की 109 वीं जयंती के अवसर पर "मदर टेरेसा स्मृति अवार्ड 2019", का आयोजनसुंदरय्या विज्ञान केंद्र, बागलिंगमपल्ली हैदराबाद, के सभागार में किया गया।
     विश्व वात्सल्य मंच की संस्थापक अध्यक्ष संपत देवी मुरारका एवं प्रधान सचिव राजेश मुरारका ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. के.रोसय्या (पूर्व मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश एवं पूर्व राज्यपाल चेन्नई)विशेष अतिथि डॉ. जे. गीता रेड्डी (पूर्व पर्यटन मंत्री),  सम्मानित अतिथि सुश्री ए. कांति वेस्लेइल ( क्रिश्चियन माइनॉरिटी फाइनेंस कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक),  सुश्री रचना शर्मा (एनसीसी ऑफिसरआर्मी पब्लिक स्कूलजम्मू छावनीजम्मू-कश्मीर),  मिस माधवी लता पसुपुलेटी (तेलुगु फिल्म इंडस्ट्रीज में अभिनेत्री),  डॉ. राजनारायण मुदीराज,  मेजर जय सुधासुश्री कोता कृष्णावेणी, (सामाजिक कार्यकर्ता),  कु.सुधा पद्मिनी (अध्यक्ष एससीएफ),  श्री आलम मेहदी (अध्यक्ष अल्पसंख्यक सशक्तिकरण परिषद) एवं वेंकट रेड्डी (केनरा बैंक) मंचासीन थे।
       कार्यक्रम का शुभारंभ मदर टेरेसा के चित्र के समक्ष मंचासीन अतिथियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर सामाजिक कार्यो में अग्रिणी भूमिका निभाने वाले समाज सेवियों को को भी पुरस्कृत किया गया | संपत देवी मुरारका को उनकी सेवाओं के लिए "मदर टैरेसा  स्मृति अवार्ड 2019" आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तमिलनाडु के पूर्व गवर्नर डॉ. के.रोसैया एवं पूर्व पर्यटन मंत्री डॉ जे गीता रेड्डी  के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें शाल,  मुक्ता माला,  स्मृति चिह्न  शामिल है। धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|
प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें