शुक्रवार, 22 मार्च 2019

होली के रंग, कान्हा गोपियों के संग ता.१६-०३-२०१९




होली के रंग, कान्हा गोपियों के संग
  विश्व वात्सल्य मंच, हैदराबाद, के तत्वावधान में सैनिकपुरी में कोषाध्यक्ष सीता अग्रवाल के निवास स्थान पर होली के रंग कान्हा­-गोपियों के संग का आयोजन किया गया |
        संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संपत देवी मुरारका एवं प्रधान सचिव राजेश मुरारका ने यहां प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ | कार्यक्रम में महिलाओं ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेली | म्यूजिकल चेयर और पासिंग खेल खेला गया। प्रथम आने वालों को पुरस्कार भी दिया गया | सभी ने होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया | सीता और दीपिका ने पैरोडी गीतों पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया एवं सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया | इस अवसर पर संपत देवी मुरारका, सीता अग्रवाल( कान्हा), गीता अग्रवाल, वीना अग्रवाल, सरला अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल, मोना देसाई, चित्रा, जयंती, मीनाक्षी जोशी, सुचिता गुप्ता, वन्दना नेवर, प्रतिभा भदोरिया, राजा बाबू, अर्चना दीवान, संध्या गुप्ता, अरुणा राम, मोना, सुरेखा सिंह, वन्दना अग्रवाल, रचना बहल, शकुंतला, शकुन, गुनीत, शोभा डबराल, माला डबराल, आनिया अग्रवाल, डॉ. अर्चना, डॉ. आशा, विनोद कुमार अग्रवाल, रविकांत, कार्तिक गुप्ता, एवं अन्य उपस्थित थे | कार्यक्रम की संयोजिका सीता अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें