शुक्रवार, 6 जनवरी 2012

"चुनाव एवं कविता पाठ संपन्न"

"चुनाव एवं कविता पाठ संपन्न"


"चुनाव एवं कविता पाठ संपन्न"

 
अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन, आंध्र-प्रदेश महिला शाखा, हैदराबाद के तत्वावधान में हिन्दी प्रचार सभा, नामपल्ली में मंगलवार को मध्याह्न ३ बजे पदाधिकारियों का चुनाव व कविता पाठ का आयोजन किया गया |

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. देवेन्द्र शर्मा व भगवानदास जोपट, विशेष अतिथि के रूप में लक्ष्मीनारायण अग्रवाल तथा शाखा की अध्यक्षा डॉ. अहिल्या मिश्र मंचासीन हुए | कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रमा द्विवेदी की सरस्वती वंदना से हुआ | गोष्ठी में 2011-2012 के लिए पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डॉ. अहिल्या मिश्र अध्यक्ष, रमा द्विवेदी-महासचिव एवं मीना मूथा-कोषाध्यक्ष के पद पर रहकर पूर्ववत कार्य करेंगी | नए पदाधिकारियों में विनीता शर्मा-उपाध्यक्षा, एलिजाबेथ कुरियन 'मोना'- सचिव एवं पवित्रा अग्रवाल को सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से चयनित किया गया | कार्यकारणी सदस्यों के रूप में डॉ. सीता मिश्रा, डॉ.मदनदेवी पोकरना,शांति अग्रवाल, प्रो.शेषारत्नम, डॉ. सुनीला सूद, रत्नकला मिश्र, भावना पुरोहित, ज्योति नारायण, सरिता सुराना, लीला बजाज, उमा सोनी व मीता जोशी प्रमुख रहे | अवसर पर वरलक्ष्मी विशेष आमंत्रण पर उपस्थित हुई | संचालन शाखा की महासचिव डॉ. रमा द्विवेदी किया एवं कोषाध्यक्ष मीना मूथा ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

संपत देवी मुरारका, 
हैदराबाद 


2 टिप्‍पणियां:

  1. संपत देवी मुरारका जी, क्या आप इस सम्मेलन की सदस्या नहीं है? संस्था की अच्छी जानकारी मिली॥

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद चन्द्रमौलेश्वर्जी, विलम्ब के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ | इन दिनों जवाब देने का समय ही नहीं मिला | हाँ ..हूँ ,अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन एक संस्था का नाम है | इस संस्था की अध्यक्ष डॉ. अहिल्या मिश्र है | पूर्व में मैं उपाध्यक्षा थी लेकिन चुनाव के समय मेरी अनुपस्थिति के कारण आजीवन सदस्य बना दिया गया |

    जवाब देंहटाएं