मंगलवार, 25 मार्च 2014

पुरस्कार समारोह एवं कवि सम्मेलन में सादर आमंत्रित हैं



महोदय / महोदया,
                         
सादर / सप्रेम नमस्कार!

आपको यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि 'कमला गोइन्का फाउण्डेशन' ने रविवार दिनांक 6 अप्रैल 2014 के दिन सायंकाल 4:30 से 'भारतीय विद्या भवन - सभागृह' रेसकोर्स रोड, बेंगलूरु में उपरोक्त समारोह समायोजित किया है, जिसमें कर्नाटक के हिन्दी एवं कन्नड़ साहित्यकारों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
सहभोज तदुपरांत एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी प्रायोजित है। जिसमें देश के जाने-माने कवि सर्वश्री आशकरण अटल, सुभाष काबरा, पूरन पंकज और मुकेश गौतम भाग लेंगे। इस इ-मेल के संग निमंत्रण-पत्र अटैच कर रहे हैं। कृपया, दिन तारीख व समय नोट करें और समारोह में उपस्थित होकर साहित्यकारों का मान सम्मान बढ़ायें।

बहुत-बहुत धन्यवाद सहित,


सप्रेम
श्यामसुन्दर गोइन्का
(
प्रबंध न्यासी, कमला गोइन्का फाउण्डेशन)
संलग्न : निमंत्रण-पत्र (कृपया अटैचमेन्ट देखें)

संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

पुरस्कृत व सम्मानित साहित्यकारों की घोषणा






पुरस्कृत व सम्मानित साहित्यकारों की घोषणा
कमला गोइन्का फाउण्डेशन द्वारा हिन्दी से कन्नड़ अथवा कन्नड़ से हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ अनुवादक के सम्मानार्थ घोषित इक्कीस हजार रुपये राशि का ''पिताश्री गोपीराम गोइन्का हिन्दी-कन्नड़ अनुवाद पुरस्कार'' इस वर्ष डाॅ. काशीनाथ अंबलगे को उनकी अनुसृजित कृति "सुमित्रानंदन पंत अवरा कवितेगळू" के लिए दिया जा रहा है।
इस अवसर पर कर्नाटक के वरिष्ठ हिन्दी साहित्यकार श्री रंगनाथराव राघवेन्द्र निडगुंदि जी को "गोइन्का हिन्दी साहित्य सम्मान" से एवं प्रो. मालती पट्टणशेट्टी जी को "गोइन्का कन्नड़ साहित्य सम्मान" से नवाजा जायेगा। संग-संग कर्नाटक की सिरमौर धर्मस्थला की प्रतिष्ठित समाज-सेवी श्रीमती हेमावती वी. हेगडे जी को "दक्षिण ध्वजधारी सम्मान" से सम्मानित किया जायेगा।
कमला गोइन्का फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी श्री श्यामसुन्दर गोइन्का ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सूचित किया है कि बैगलोर में निकट भविष्य में आयोजित एक विशेष समारोह में चयनित साहित्यकारों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा।

संलग्न : विज्ञप्ति व फोटो।






संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

'साहित्य सेतु' लोकार्पित दि.24-2-2014







'साहित्य सेतु' लोकार्पित दि.24-2-2014 

संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद