मंगलवार, 21 जनवरी 2014

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी संपन्न



कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी संपन्न

कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में कल रविवार दि.19 जनवरी को हिंदी प्रचार सभा परिसर में क्लब की 257 वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन प्रो.रोहिताश्व की अध्यक्षता में संपन्न हुआ |

क्लब संयोजिका डॉ.अहिल्या मिश्र एवं कार्यकारी संयोजिका मीना मूथा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो.ऋषभदेव शर्मा, विशेष अतिथि डॉ.देवेन्द्र शर्मा एवं क्लब संयोजिका डॉ.अहिल्या मिश्र मंचासीन हुए | सहसंयोजक ज्योति नारायण ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की | मीना मूथा ने सभी का स्वागत किया | डॉ.मिश्र ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था के दो दशकों की निरंतरता में आप सभी लेखक-लेखिकाओं-श्रोताओं का अमूल्य सहयोग रहा है | अतिथियों का जबलपुर में ए.जी.आई. अधिवेशन में लोकार्पित क्लब प्रकाशन पुष्पक- 24 की प्रति एवं पुष्प से क्लब की ओर से स्वागत किया गया |

प्रथम सत्र में पटना से प्रकाशित त्रैमासिक “हरित वसुंधरा” पर सरिता सुराणा जैन ने कहा कि संपादकीय में डॉ.मेहता ने एक ज्वलंत प्रश्न पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत किया है किहर मनुष्य ‘जीवेम शरद:शतम’ की कामना करता है लेकिन प्रकृति और पर्यावरण से विमुख होकर शतायु की कामना करना हास्यास्पद नहीं है ? अरण्य संस्कृति ही भारत की मूल संस्कृति है | ध्वनि-जल-वायु-खाद्य प्रदूषण के साथ-साथ हम सामाजिक-सांस्कृतिक-धार्मिक-नैतिक प्रदूषण से भी बूरी तरह प्रभावित हैं | पत्रिका में प्रकृति, पर्यावरण के प्रति जनचेतना जागृत करने का प्रयास निष्ठां से किया गया है | कहानी, कविता, पर्यावरण ज्ञान मंजुषा पठनीय है | मुखपृष्ठ नामानुकूल है | डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि संपादकीय हमें प्रकृति में हो रहे वैश्विक तापमान के बढ़ते जलवायु परिवर्तन की ओर ध्यान आकर्षित करता है | विकास और प्रकृति संरक्षण एक दूसरे के पूरक बने तभी स्वस्थ और संपन्न जीवन संभव है | कृषकों के लिए व्यावहारिक लेख है | लघु प्रश्नोत्तरी ज्ञानवर्धक है | पत्रिका बहुउपयोगी है |

पुष्पक-24 पर अपनी बात रखते हुए मीना मूथा ने कहा कि विगत 23 पंखुड़ियों का साथ निभाना और 49  रचनाकारों के वैविध्य पूर्ण साहित्य से सजा पुष्पक-24 निश्चित ही पठनीय-संग्रहणीय बन पड़ा है | 6 कहानियां,  6 लघुकथाएं, 21 कवितायें (गीत, गजल, हायकू), संस्मरण, समीक्षा, आलेख, उपन्यास अंश, शोधपरक आलेख, सम्मानित रचनाकारों की जानकारी, संरक्षक-नए सदस्यों की सूची आदि का सुन्दर संमिश्रण पुष्पक को स्तरीय बनाने में सहयोगी है | संपादानीय में समाज में सांस्कृतिक द्वंद्व और संघर्ष की बिकट स्थिति पर चिंता जताई | समय पर प्रकाशन, संपादक मंडल के अथक प्रयास, बधाई के पात्र है | प्रबंध सहयोगी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने कहा कि डॉ.रमा जी और उनका ईमेल आयडी दिया गया है, उस पर रचनाएँ भेज सकते हैं | नीलम कुलश्रेष्ठ की ‘शेर के पिंजड़े में’ अवश्य पढ़ने का भी उन्होंने अनुरोध किया |

प्रो.ऋषभदेव ने कहा कि सरिता जी और डॉ.देवेन्द्र जी की पर्यावरण पर टिप्पणियाँ दर्शाती है कि उन्होंने विस्तार में जाकर इसे हमारे सामने प्रस्तुत किया है | प्रकृति के प्रति सचेत रहने की जिम्मेदारी हर आम आदमी की है | मीना जी ने भी पुष्पक में शामिल हर विधा को प्रस्तुत किया है जिससे हमें भी यह लग रहा है कि हर उस रचना को पढ़ें |

प्रो.रोहिताश्व ने अध्यक्षीय बात रखते हुए कहा कि साहित्य स्वस्थ वातावरण का निर्माण करता है | पर्यावरण लेखन एवं पुष्पक साहित्य संकलन में अनुदित साहित्य को भी शामिल करें | डॉ.रमा द्विवेदी ने सदस्यों को उनके जन्मदिन-विवाह दिन एवं सम्मान प्राप्ति पर बधाई दी | प्रथम सत्र का संचालन मीना मूथा ने किया |

तत्पश्चात प्रो.ऋषभदेव शर्मा की अध्यक्षता, गीतकार नरेंद्र राय ‘नरेन’ के आतिथ्य और लक्ष्मीनारायण अग्रवाल के संचालन में समसामायिक विषयों पर कविगोष्ठी हुई | इसमें दीपशिखा पाठक, भावना पुरोहित, संपत देवी मुरारका, भंवरलाल उपाध्याय, सत्यनारायण काकडा, उमा सोनी, डॉ.रमा द्विवेदी, सूरजप्रसाद सोनी, पवित्रा अग्रवाल, ज्योति नारायण, गुरुदयाल अग्रवाल, सरिता सुराणा जैन, डॉ.अहिल्या मिश्र, के.एम. लोंगपुरिया, सुषमा बैद, सरला प्रकाश भूतोड़िया, मीना मूथा, हेमांगी ठाकर, सुनीता गुप्ता, एल.रंजना, आशीष नैथानी सलिल, नरेंद्र राय, ने काव्यपाठ किया | प्रो.ऋषभदेव जी ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया | वी.वरलक्ष्मी, महेन्द्रनाथ पाठक, भूपेन्द्र मिश्र भी इस अवसर उपस्थित थे | मीना मूथा के आभार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

शनिवार, 18 जनवरी 2014

‘संकल्य’ व्याख्यानमाला संपन्न






‘संकल्य’ व्याख्यानमाला संपन्न

‘हिंदी के विकास में भारतीय भाषाओं का योगदान’

हैदराबाद, 4 जनवरी 2014 

आज यहाँ हिंदी अकादमी, हैदराबाद द्वारा संचालित ‘संकल्य’ विचार मंच के तत्वावधान में ‘संकल्य’ व्याख्यानमाला का आयोजन दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के सभागार में संपन्न हुआ. शांतिनिकेतन से पधारे मुख्य वक्ता डॉ. रामचंद्र रॉय ने ‘हिंदी के विकास में भारतीय भाषाओं का योगदान’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि समस्त भारतीय भाषाएँ परस्पर घुली-मिली हैं परंतु हिंदी वालों की कट्टरवादी मानसिकता इसमें व्यवधान उत्पन्न करती है. उन्होंने बलपूर्वक हिंदी के ऐसे स्वरूप को विकसित करने की जरूरत बताई जो कबीर की संधा भाषा के समान हो, उर्दू से लेकर तमिल और बंगला तक तमाम भारतीय भाषाओं की शब्दावली को आत्मसात कर सके तथा भले ही व्याकरण सम्मत न हो परंतु संप्रेषण में समर्थ हो.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के आचार्य डॉ. ऋषभ देव शर्मा ने कहा कि बहुभाषिकता भारत का सहज भाषिक यथार्थ है. इसीलिए हिंदी और अन्य भाषाओं के बीच सतत लेन-देन चलता रहता है जिसके परिणामस्वरूप हिंदी में अनेक भारतीय भाषाओं के शब्दों का तो समावेश हुआ ही है अन्य भारतीय भाषाओं के अनुवादों और मौलिक लेखन के द्वारा हिंदी की समाजभाषिक संपदा का भी विस्तार हुआ है. 

मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी निदेशालय के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप के. शर्मा ने अपने संबोधन में याद दिलाया कि हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे जनता का प्यार मिला. आज हिंदी हर तरह से सक्षम है. हिंदी के माध्यम से रोजगार की स्थितियाँ बढ़ चुकी हैं. जनता को जागृत होना चाहिए. हमें अपने पहचान को भूलना नहीं चाहिए. अपनी भाषा से ही हमारा बौद्धिक विकास हो सकता है. सृजनात्मक शक्ति का विकास अपनी भाषा के माध्यम के माध्यम से ही हो सकता है. उन्होंने निदेशालय की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी.

हिंदी अकादमी के अध्यक्ष प्रो. टी. मोहन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था का परिचय दिया और कहा कि हिंदी का प्रचार-प्रसार ही हिंदी अकादमी तथा ‘संकल्य’ का मुख्य उद्देश्य है.

हिंदी अकादमी के सचिव और ‘संकल्य’ के प्रकाशक डॉ. गोरख नाथ तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा और कहा कि दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि देश भर में हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के समन्वय के लिए काम करने हेतु ‘संकल्य’ संकल्पबद्ध है.

इस व्याख्यानमाला में विभिन्न शिक्षा संस्थानों और राजभाषा विभागों से जुड़े हुए हिंदी सेवियों व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनमें डॉ. राधेश्याम शुक्ल, डॉ. माणिक्याम्बा, डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, डॉ. आन्जनेयुलू, डॉ. जे. आत्माराम, डॉ, भीमसिंह, डॉ, के. श्याम सुंदर, डॉ. दुर्गेश नंदिनी, डॉ. शकुंतला रेड्डी, डॉ. अनिता गांगुली, डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विनीता शर्मा, डॉ. विनीता सिन्हा, डॉ. सरोजिनी श्रीपाद, डॉ. शकीला खानम, डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. साहिरा बानू, डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. ए.जी. श्रीराम, डॉ. सुषमा, विक्रम, गहनीनाथ, संतोष, संपत देवी मुरारका, रमा द्विवेदी, जुबेर अहमद, डॉ. टी.रेखा रानी, डॉ. उमा, जूजू गोपिनाथन, राधाकृष्ण मिरियाला, भानुप्रताप, पावनी, झांसी लक्ष्मी बाई, डॉ. शशिकांत मिश्र, डॉ. सीता मिश्र, मोहम्मद कासिम, अनामिका उपाध्याय, जी. परमेश्वर, डॉ. स्नेहलता शर्मा, के. चारुलता, डॉ. के.बी.मुल्ला, डॉ. सीमा मिश्रा आदि के नाम सम्मिलित हैं.

सरस्वती वंदना रेखा तिवारी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन कवयित्री ज्योति नारायण ने किया.
[रिपोर्ट - डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा ]

संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

बुधवार, 8 जनवरी 2014

ऑथर्स गिल्ड आफ इंडिया को 39 में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न








ऑथर्स गिल्ड आफ इंडिया को 39 में राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

जबलपुर के होमसाईस महाविद्यालय के प्रेक्षा गृह में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर 2013 (शनिवार एवं रविवार) के दिन ऑथर्स गिल्ड आफ इंडिया का 39 वाँ अधिवेशन कई संगोष्ठियों एवं विभाजित पाँच सत्रो तथा उदघाटन एवं समापन सत्रों के साथ सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति मध्य प्रदेश आर्यु विज्ञान यूनिवर्सिटी डी.पी लोकवाणी , विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष कालिदास साहित्य अकादमी डॉ. कृष्णकान्त चतुर्वेदी के साथ पद्मश्री श्याम सिंह शशि, गिल्ड की उपाध्यक्षा डॉ सरोजिनी प्रीतम, वीमेन्स कालेज के हिंदी विभाग की अध्यक्षा डॉ. उषा दुबे, प्रसिद्ध साहित्यकार भगवत दुबे आदि मंचासीन हुए | दीप प्रज्ज्वल एवं सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम आरंभ किया गया | गिल्ड के महामंत्री डॉ.शिवशंकर अवस्थी ने देश के विभिन्न भागों ( कश्मीर से कन्याकुमारी तक) से पधारे 150 लेखक एवं कवि तथा साहित्यकारों व स्थानीय साहित्यकारों का स्वागत करते हुए अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया |

लेखकीय चुनौतियाँ, विषय आघृत इस संगोष्टी के उदघाटन समारोह में मंचासीन विद्वानो के मतानुसार लेखक शब्दो की शल्य क्रिया कर काव्य, उपन्यास, कहानी और व्यंग की रचना करता है, वह एक सृजन कर्ता है | फिर भी लेखक को कई चुनौतियों से दो-चार होना पड़ता है | कभी रॉयल्टी के लिए तो कभी प्रकाशन के लिए | ये समस्याएँ देश के हर कोने में लेखक को परेशान करती है |

उदघाटन के अवसर पर पुस्तकों का लोकार्पण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ | हैदराबाद से पधारी डॉ.अहिल्या मिश्र के प्रधान सम्पादकत्व में प्रकाशित पत्रिका 'पुष्पक’ का 24 वाँ अंक, डॉ. रमा द्विवेदी की हाइकू संग्रह के साथ कुल 25 पुस्तकें इस मंच से लोकार्पित की गईं |

अधिवेशन के प्रथम दिन उदघाटन के पश्चात विचार मथन से युक्त्त लेखकीय चुनौतियाँ का प्रथम सत्र डॉ. हीरालाल बाछोतिया की अध्यक्षता एवं डॉ.अहिल्या मिश्र चैप्टर संयोजिका हैदराबाद के संचालन में प्रभा मेहता (नागपुर), संतोष श्रीवास्तव (मुम्बई), डॉ राजलक्ष्मी कृष्णन (चेन्नई), डॉ. सुषमा सिंह (आगरा), ज्योति गजभिये (मुंबई), सुलोचना (सेलम), डॉ.रघुनंदन तिवारी (नई दिल्ली) सात प्रपत्रों की प्रस्तुति दी |  सभी वर्त्तमान समस्याओं को लेखकी चुनौती  बतालाए | इसके पश्चात् दूसरे, तीसरे एवं चौथे सत्र में सायं 5 बजे तक प्रपत्र प्रस्तोता अपने विचार रखते रहे |

सांय 6 बजे से देर रात तक काव्य संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ | इसमें मुख्य अतिथि डॉ.श्याम सिंह शशि, सम्मानीय अतिथि डॉ.कृष्ण कान्त चतुर्वेदी पूर्व अध्यक्ष कालीदास साहित्य अकादमी, अध्यक्ष डॉ.सरोजिनी प्रीतम के साथ संचालक द्वय हैदराबाद की डॉ अहिल्या मिश्र एवं नागपुर के नरेन्द्र परिहार के साथ देश के कोने कोने से पधारे लगभग 58 कवियों ने कई भाषाओँ में काव्य पाठ किया | हैदराबाद की डॉ. रमा द्विवेदी , श्रीमती विनीता शर्मा एवं सम्पत देवी मुरारका के साथ नागपुर के 15 कवि एवं कवयित्री,  प्रदीप सुमन (रीवा), डॉ.ए.कीर्ति वर्हन (मुज्जफरनगर),  रेखा रौशनी व अन्य 7 (मुम्बई),  पंकज अंगार (ललितपुर झाँसी), डॉ प्रियंका सोनी ‘प्रीत’  (जलगाँव), डॉ पांडुरंग शिरगावकर एवं 4  (गोवा), बाला शुभ्रमनयम (चेन्नैई), लक्ष्मण बेहड़िया (छिन्दवाडा), डॉ सेतु रामण (चेन्नई) सालेम वालन (केरल) अन्य 4 कवि (चेन्नई), अमिय अधर  'निडर' (आगरा), शशि गोयल, शशिकला अग्रवाल,  अशोक 'अश्रु’ (आगरा),  रेखा व्यास (नई दिल्ली),  रमा वर्मा (उत्तर प्रदेश), रामवीर शर्मा उर्फ़ रामू भैय्या (कोटा -राजस्थान), डॉ गोरम कार्तियान (केरल), डॉ.लक्ष्मी शर्मा (जबलपुर), आचार्य भगवत दुबे, गार्गी शरण मिश्र मराल, डॉ ऊषा दुबे, दीपक तिवारी सभी जबलपुर एवं सुरेश शर्मा (गुड़गांव), रामाश्रय गोयल (उत्तर प्रदेश) के साथ अन्य कई कवियों ने काव्य पाठ किया | सभी रसो एवं विभिन्न भाषाओँ (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल,  तेलगु, राजस्थानी) आदि में कविता पाठ सम्पंन हुआ | शिवशंकर अवस्थी ने काव्य पाठ एवं धन्यवाद दिया | दूसरे दिन तीन सत्रों में लेखकीय चुनौतियों पर विचार किया गया |

अन्त में खुले सत्र में सभी चैप्टरों के संयोजक तथा कार्यकारिणी सदस्यों एवं अन्य सभी सदस्यों के साथ गिल्ड से जुडी समस्याओं एवं इसके विकास तथा इसमें मजबूती लाने सम्बंधी कई आवश्यक बातों पर विचार विमर्श करते हुए कुछ प्रस्ताव पास किये गए | डॉ.शिवशंकर अवस्थी ने इस सत्र का संचालन करते हुए सभी लेखको को उनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया |

संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
आजीवन सदस्य
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
https://mail.google.com/mail/u/0/images/cleardot.gif