गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

भव्य कलश यात्रा के साथ गौ गोपाल कथा आरंभ




भव्य कलश यात्रा के साथ गौ गोपाल कथा आरंभ

जगतगिरीगुट्टा स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय गौ गोपाल कथा (गौ भागवत कथा) आज भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ |

सर्वदलीय गौरक्षा मंच के सचिव डॉ.जपाल सिंह नयाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार 30 नवम्बर तक यह गौकथा जारी रहेगी | आज सुबह 9 बजे गौकथा वाचक स्वामी सागर सिंधुराजजी महाराज एवं सीतारामबाग़ के वैकुण्ठ वासुजी महाराज के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गयी | मुख्य यजमान मोहनलाल सेन और सह-यजमान मुरलीधर पवार सह-परिवार गौकथा ग्रन्थ एवं श्रीमद्भागवत ग्रन्थ को सिर पर धारण कर यात्रा में शामिल हुए | दोपहर 3 बजे श्री सालासर हनुमान मंदिर में गौकथा आरंभ हुई | श्री राधे कृष्ण गौ सेवा समिति के अध्यक्ष संत हरिदासजी उदासीन का कथा वाचक महाराज के साथ स्वागत किया गया | आज श्रीमद्भागवत के 9वें एवं 10वें स्कन्द की कथा सुनाई गई | इस अवसर पर सर्वदलीय गौरक्षा मंच के मंत्री डॉ.जयपाल सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी काबरा, अरुणा गुप्ता, आलोक शुक्ला, रामदेश पाण्डेय, संपत देवी मुरारका, जयश्री सुदर्शन, कथा अध्यक्ष बालकिशन सांखला, नेमीचंद कुमावत, हरिराम कुमावत, प्रभु दयाल केड़िया, पान सिंह, हरीश केड़िया, राजू पालीवाल, ऐरावत सिंह राजपुरोहित, शंकर सिंह, पुजारी मिश्रा, सुमन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, आशुराम कुमावत, मनोज पालीवाल, महावीर सिंह, ओमप्रकाश, सुगुनाराम कुमावत, सुनील कुमार अग्रवाल, धर्मीचंद कुमावत, महेंदर सिंह, जीतेन्दर सिंह, अजीतराज उपस्थित थे |

गौकथा में सान्निध्य प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यतीन्द्रानन्दगिरीजी महाराज गुजरात से पधारेंगे | वे गुरूवार, 28 नवम्बर को गौरत्न पुरस्कार का वितरण करेंगे | कार्यक्रम में सूर्यापेट विधायक दामोदर रेड्डी भी भाग लेंगे |

संपत देवी मुरारका
          लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद 

भाग्यनगर राजस्थानी महिला संगठनों का सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न












भाग्यनगर राजस्थानी महिला संगठनों का सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

भाग्यनगर राजस्थानी महिला संगठनों द्वारा हैदराबाद-सिकंदराबाद में दूसरी बार सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ | अवसर पर भारी संख्या में विभिन्न महिला संगठनों की सदस्याएं उपस्थित थीं |

आज गांधी भवन के प्रकाशम हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजीपी (कल्याण) डॉ.सौम्या मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर किया | अवसर पर उन्होंने महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला शक्ति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी |

कार्यक्रम की विशेष अतिथि एवं प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती कुमुद जैन ने भी अपने विचार रखते हुए महिलाओं की प्रगति व उनके सृजनात्मक कार्यों की सराहना की | अवसर पर सूखे मेवे से आभूषण बनाने, दीप फैन्सी रंगोली, हरा-भरा गार्डन इत्यादि की प्रतियोगिता आयोजित की गयी | अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत बैनर प्रस्तुति, चटपटे व्यंजन स्टाल, प्रदर्शनी-सह-विक्री, गेम्स आदि के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बैनर प्रस्तुतिकरण के साथ त्यौहारों की अनोखी प्रस्तुति, दीप नृत्य, घूमर, लघु नाटिका, अनेकता में एकता, मेरा भारत महान इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसका भारी संख्या में लोगों ने आनंद उठाया |

कार्यक्रम के दौरान सबसे बड़े संयुक्त परिवार, 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले सामाजिक बुजुर्ग दंपत्ति का सम्मान किया गया | कार्यक्रम के अंत में महातम्बोला आयोजित किया गया | नगरद्वय के 10-11 महिला संगठनों के साथ यह दूसरी बार भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम के माध्यम से आपसी मेल-मिलाप के साथ एक ही छत के नीचे सामूहिक तौर पर दीपावली पर्व मनाया गया | अवसर पर विभिन्न त्यौहार जैसे गणगौर, करवा चौथ, विनायक चतुर्थी, तीज, दीपावली, तुलसी विवाह इत्यादि पर्व के महत्त्व की जानकारी दी गयी | कार्यक्रम में लीला बजाज, कमला सांखला, संपत देवी मुरारका, संयोजिका मंजू लाहोटी, कलावती लड्ढा, प्रेमलता कांकाणी, राजेश्वरी पंडित, कार्यक्रम संयोजिका पुष्पा बूब, शकुंतला राठी, सुधा गोयल, रत्नमाला साबू, उषा मालपानी, कलावती जाजू सहित रमेश कुमार बंग, कैलाशनारायण भाँगड़ीया, सोहनलाल कड़ेल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे |
संपत देवी मुरारका
(अध्यक्ष) इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

शुक्रवार, 29 नवंबर 2013

संस्कार धारा का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित




संस्कार धारा का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित

संस्कार धारा का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम सुल्तान बाजार स्थित श्री नृसिंग मंदिर में आयोजित किया गया | इसमें लगभग सौ महिलाओं ने भाग लिया | त्यौहारों को साथ मिलकर मनाने का आनन्द उठाया | संस्था की संस्थापिका कलावती जाजू ने बताया कि त्यौहारों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है | उन्होंने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है | यहाँ त्यौहार अपने साथ एक सन्देश लेकर आते हैं | दीपावली पर्व केवल दीपों का त्यौहार नहीं बल्कि, दीपों की यह जगमगाती लौ हमारे अहंकार का विनाश कर प्रेम एवं सद्भावना, सुन्दर पवित्र विचार उत्पन्न कर आदर्श जीवन बिताने का पर्व है | दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया |

इसमें भाग लेने वाली कवयित्रियाँ सुषमा वैद, पुष्पा वर्मा, संपत देवी मुरारका, उमा देवी सोनी, सविता सोनी, तनुजा व्यास, लीला बजाज, पूजा काबरा, शकुंतला चोकड़ा ने अपनी कविताओं द्वारा हास्य-व्यंग्य सहित दीपावली पर्व की कवितायें पढ़कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया | संस्था द्वारा सभी को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया | संस्था की ओर से इंटर की शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी चेतन उपाध्याय को शिक्षा के लिए एक वर्ष की फीस छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की गयीं | इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्रेष्ठ सजीधजी महिला प्रतियोगिता में प्रथम किरण अट्टल, द्वितीय मौसमी भूतड़ा तथा तृतीय सरोज अग्रवाल रही |

निर्णायक के रूप में सकुंतला नावंदर, पुष्प वर्मा एवं सुषमा बैद थीं | भाषण प्रतियोगिता का विषय त्यौहारों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है पर सभी ने अपने विचार रखे | इसमें प्रथम विद्या श्रीमाली, द्वितीय अंजना अट्टल तथा तृतीय तनूजा व्यास रही | शेष सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये | कार्यक्रम का संचालन व सरप्राइज गेम श्यामलता नावंदर सुरेखा ने खिलाया | दीपावली पर तम्बोला अंजना अट्टल तथा पूजा काबरा ने खिलाया |
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद