शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

‘प्रो. उषा उपाध्याय के सम्मान में काव्य संध्या संपन्न”

‘प्रो. उषा उपाध्याय के सम्मान में काव्य संध्या संपन्न”








‘प्रो. उषा उपाध्याय के सम्मान में काव्य संध्या संपन्न
ऑथर्स गिल्ड ऑफ इण्डिया हैदराबाद चैप्टर, कादम्बिनी क्लब हैदराबाद एवं इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार दि. 26 जुलाई को सम्मान एवं काव्य-संध्या का आयोजन संपन्न हुआ |

संस्था द्वय की अध्यक्ष डॉ. अहिल्या मिश्र एवं संपत देवी मुरारका (अध्यक्ष, इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट) ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रो.उषा उपाध्याय (कवयित्री एवं आलोचक, गुजरात विद्यापीठ अहमदाबाद, गुजरात) के सम्मान में यह काव्य संध्या रखी गई | आयोजक संपत देवी मुरारका के निवास स्थान पर, डॉ. ऋषभदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान एवं काव्य-संध्या में डॉ. अहिल्या मिश्र ने मुख्य अतिथि प्रो.उषाजी का परिचय दिया तथा महिला साहित्यकार के नाते लेखन क्षेत्र में उनके योगदान को बताया | प्रो.उषा ने कहा कि वे स्थानीय रचनाकारों से मिलना चाहती थी | अपनी खोजी वृत्ति के कारण वे जिस शहर में जाती है वहां के साहित्यकारों से भेंट करना उन्हें अच्छा लगता है | उन्होंने आगे कहा कि नारी विमर्श पर उनका लेखन चल रहा है | डॉ. ऋषभदेव शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रो. उषाजी से साहित्यिक कार्यक्रम में गोवा में भेंट हुई थी, यहाँ पुन: भेट का संजोग बन आया इससे उपस्थित सभी साहित्यिक वर्ग आनंदित है |

तत्पश्चात संयुक्त तत्वावधान में मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मोती माला से सम्मान किया गया | कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ. मिश्र ने ए. जी. आई. की जानकारी दी | श्री अग्रवाल ने कादम्बिनी क्लब एवं साहित्य गरिमा पुरस्कार योजना की जानकारी दी | मीना मूथा के संचालन में भावना पुरोहित, भंवरलाल उपाध्याय, जी. परमेश्वर, डॉ. सीता मिश्र, संपत देवी मुरारका, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, जुगल बंग ‘जुगल’, प्रो.पूर्णिमा शर्मा, तनुजा व्यास, सुरेश जैन, डॉ. अहिल्या मिश्र, पवित्रा  अग्रवाल, प्रो. उषा उपाध्याय ने गीत, कविता, गजल, मुक्तक, संस्मरण, लघुकथा सुनाकर सभी की तालियाँ बटोरीं | डॉ. ऋषभदेव शर्मा ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया | इस अवसर पर रश्मि रेखा शर्मा, राजेश मुरारका, हेमलता शर्मा भी उपस्थित थे | सम्मानित होने जा रहे गोयन्का पुरस्कार (बंगलोर) से 11 अगस्त को डॉ. ऋषभदेव शर्मा को सभा की ओर से बधाई दी गई | सीता मिश्र के धन्यवाद के साथ गोष्ठी का समापन हुआ |

संपत देवी मुरारका
अध्यक्ष इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट एवं लेखिका यात्रा विवरण  
मीडिया प्रभारी

हैदराबाद (आ.प्र.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें