शनिवार, 26 अक्तूबर 2013

दीपावली मिलन-सम्मान गोष्ठी संपन्न






दीपावली मिलन-सम्मान गोष्ठी संपन्न

ऑथर्स गिल्ड ऑफ इण्डिया, साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति एवं कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में रविवार दि.20 अक्तूबर को कृष्णदेवराय आंध्रभाषा निलायम भवन में क्लब की 254 वीं मासिक गोष्ठी में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |

क्लब संयोजिका डॉ.अहिल्या मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की | रामाश्रय गोयल (उ.प्र.), सुरेखा शर्मा (हरियाणा), विजय कुमार संपत्ति, डॉ.गोरखनाथ तिवारी, डॉ.जी.नीरजा, शिवराज सोनी, डॉ.अहिल्या मिश्र मंचासीन हुए | प्रथम सत्र में अतिथियों के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलन संपन्न हुआ | शुभ्रा महंतो ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना एवं दीपावली गीत प्रस्तुत किया | डॉ.अहिल्या मिश्र ने स्वागत भाषण में क्लब की 20 वर्षों की यात्रा को संक्षिप्त में बताया, साथ ही मंचासीन अतिथियों से परिचित कराया | उपस्थित सभा को दीपावली की शुभकामनाएं दी | डॉ.रमा द्विवेदी ने विजयकुमार का परिचय दिया | तत्पश्चात क्लब की ओर से मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र, माला, पुष्प से सम्मान किया गया | पुष्पक (क्लब प्रकाशन) भेंट की गई | इसी चरण में रामाश्रय कृत संचिता काव्य संग्रह एवं सुरेखा शर्मा कृत आओ पढ़े मनन करें बाल एकांकी संग्रह का डॉ.देवेन्द्र शर्मा के करकमलों से तालियों की गूँज में लोकार्पण संपन्न हुआ | रामाश्रय ने क्लब की गतिविधि जानकर प्रसन्नता व्यक्त की | सुरेखा जी ने भी हैदराबाद में चल रहे इस साहित्यिक सेवा की प्रशंसा की | विजयकुमार ने कहा कि हिंदी भाषा की सेवा में हमें जुड़े रहना है | डॉ.गोरखनाथ तिवारी ने पत्रकारिता पुरस्कार से हाल ही में सम्मानित होने पर अपने विचार रखे | डॉ.जी. नीरजा ने कहा कि मुझे सफलता की सीढ़ी तक पहुंचाने में मेरे गुरु की प्रेरणा रही है | डॉ.देवेन्द्र ने अध्यक्षीय बात में कहा कि शहर में पधारे अतिथियों से परिचय हुआ तथा उनके साहित्य का विमोचन कादम्बिनी के मंच से हुआ है यह मंच की उपलब्धि है | इस सत्र का संचालन मीना मूथा ने किया |

दूसरे सत्र में भंवरलाल उपाध्याय के संचालन में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ | वेणुगोपाल भट्टड़, श्री निवास सावरीकर के सानिध्य में दीप पर्व को केन्द्रित करते हुए कविता, गीत, गजल, मुक्तक, हायकू सुनाये गए | इसमें भावना पुरोहित, संपत देवी मुरारका, एल.रंजना, लीला बजाज, सत्यनारायण काकडा, गौतम दीवाना, विजय विशाल, सीताराम माने, पुष्पा वर्मा, डॉ.रमा द्विवेदी, ज्योति नारायण, डॉ.अहिल्या मिश्र, मीना मूथा, आशीष नैथानी, एफ.एम,सलीम, गुरुदयाल अग्रवाल, सूरजप्रसाद सोनी, उमा सोनी, सरिता सुराणा जैन, पुरुषोतम कडेल, सुनीता गुप्ता, रतनलाल दरक, एस. सुजाता, जुगल बंग जुगल, प्रमोद कुमार पयासी, अजीत गुप्ता, शिवकुमार कोहिर तिवारी, डॉ.जी. नीरजा, विनीता शर्मा, रामाश्रय गोयल, सुरेखा शर्मा, विजयकुमार सम्पति, श्रीनिवास सावरीकर, वेणुगोपाल भट्टड़ ने भाग लिया | डॉ.सीता मिश्र, डॉ.मदन देवी पुकरणा, चंद्रलेखा कोठारी, श्रीनिवास सोमानी, वी.कृष्णराव भी अवसर पर उपस्थित थे | ज्योति नारायण के धन्यवाद के साथ गोष्ठी का समापन हुआ |

संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

बुधवार, 16 अक्तूबर 2013

वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक पुरस्कार प्रदत्त

वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक पुरस्कार प्रदत्त






वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक पुरस्कार प्रदत्त

हिंदी साहित्य के लिए प्रख्यात लेखिका डॉ.अहिल्या मिश्र एवं तेलुगु साहित्य के लिए कवि के.शिव रेड्डी व रंगमंच के लिए एन.शारदा श्रीनिवास को वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक पुरस्कार प्रदान किया गया |

रवीन्द्र भारती सभागार में वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक ट्रस्ट द्वारा आयोजित पुरस्कार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. के.वी. रमणाचारी ने साहित्यकारों को पुरस्कार प्रदान किये | समारोह की अध्यक्षता नव्य (आंध्र ज्योति) साप्ताहिक पत्रिका के संपादक ए. एन. जगन्नाथ शर्मा ने की | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाशवाणी हैदराबाद के उप-महानिदेशक मंगलगिरी आदित्य प्रसाद उपस्थित हुए |

कार्यक्रम का संचालन दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के डॉ.पी.श्रीनिवास राव ने किया, सुगम संगीत के.शारदा, जी.माधुरी व के.बालाजी ने प्रस्तुत किया | पुरस्कार ग्रहिताओं को 10 हजार रुपये नगद, स्मृति चिह्न दिया गया | इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी प्रो.वेमुरि हरिनारायण शर्मा, एल.एल.एन.शास्त्री, वी.विद्यानाथ शास्त्री,डॉ.आर.एस.आर. मूर्ति, वी.अरुण, आर.ज्योत्सना कुमारी, वी.विजयलक्ष्मी, संपत देवी मुरारका, तेजराज जैन, मानवेन्द्र मिश्र, मुक्ता मिश्र, विनीता शर्मा, रमा द्विवेदी, आर्यव मिश्र, अक्षिति मिश्र, दिव्या मिश्र व भूपेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित थें |
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

बुधवार, 2 अक्तूबर 2013

“डॉ.अजीत गुप्ता के सम्मान में काव्य-संध्या आयोजित”



















डॉ.अजीत गुप्ता के सम्मान में काव्य-संध्या आयोजित

इण्डिया काईन्डनेस मूवमेंट हैदराबाद एवं कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दि. 29 सितंबर 2013 को श्रीकृष्ण मुरारका पैलेस में सम्मान एवं काव्य-संध्या का आयोजन संपन्न हुआ |

संस्था की अध्यक्षा संपत देवी मुरारका एवं डॉ.अहिल्या मिश्र (अध्यक्षा, कादम्बिनी क्लब, हैदराबाद) ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि डॉ.अजीत गुप्ता (भारत विकास परिषद्, राष्ट्रीय चैयरमेन: महिला सहभागिता) के सम्मान में यह काव्य-संध्या रखी गई | इस अवसर पर डॉ.ऋषभदेव शर्मा (अध्यक्ष, उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, द. भा. हि. प्रचार सभा, खैरताबाद) अध्यक्ष, डॉ.अजीत गुप्ता (मुख्य अतिथि), प्रो.शुभदा वांजपे (उस्मानिया विश्वविद्यालय, हिन्दी विभागाध्यक्ष) विशेष अतिथि, डॉ.अहिल्या मिश्र (क्लब संयोजिका), संपत देवी मुरारका (अध्यक्षा, इण्डिया काईन्डनेस मूवमेंट, हैदराबाद), रत्नमाला साबू (अध्यक्षा, है. सि. मारवाड़ी महिला संगठन) मंचासीन हुए | तनुजा व्यास ने उपस्थित सभा का स्वागत किया | संपत देवी मुरारका ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की |  डॉ.ऋषभदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान एवं काव्य-संध्या में संपत देवी मुरारका ने मुख्य अतिथि डॉ.अजीत गुप्ता का परिचय देते हुये कहा कि डॉ. गुप्ता जी से साहित्यिक कार्यक्रम में भोपाल में भेंट हुई थी तथा महिला साहित्यकार के नाते लेखन क्षेत्र में उनके योगदान की प्रसंशा की | डॉ.अजीत गुप्ता अखिल भारतीय महिला समन्वय की बैठक में हैदराबाद पधारी है | डॉ. अजीत गुप्ता ने कहा कि हैदराबाद में साहित्यिक माहौल है, वे गद्गद हुई और अपनी एक कविता सुनाई जिससे सभी श्रोता मंत्र-मुग्ध हुये | प्रो.शुभदा वांजपे ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छा रहा | आपने मेरा सम्मान किया उसके प्रति धन्यवाद | डॉ.ऋषभदेव शर्मा ने अपनी बात रखते हुये कहा कि डॉ.अजीत गुप्ता जी से साहित्यिक कार्यक्रम में वर्धा में भेंट हुई थी, यहाँ पुन: भेंट का संजोग बन आया इससे उपस्थित सभी साहित्यिक वर्ग ने यह विचार व्यक्त किया कि इस तरह के स्नेह मिलन से आपस में आत्मीयता बढ़ेगी |

 तत्पश्चात संयुक्त तत्वावधान में मंचासीन अतिथियों का शॉल, पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया | कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये डॉ. मिश्र ने इण्डिया काईन्डनेस मूवमेंट एवं कादम्बिनी क्लब कि जानकारी दी एवं संपत देवी मुरारका को ब्लॉगर उत्सव काठमांडू में परिकल्पना साहित्य सम्मानसे सम्मानित किया गया, उसकी विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी |

तनुजा व्यास के संचालन में विनीता शर्मा, जी.नीरजा, पवित्रा अग्रवाल, संपत देवी मुरारका, डॉ.अहिल्या मिश्र, सुषमा वैद, सरिता सुराणा जैन, हेमलता शर्मा, लता व्यास, पुष्पा वर्मा, सुरेश जैन, तनुजा व्यास, लीला बजाज, रत्नमाला साबू, डॉ.अजीत गुप्ता, प्रो.सुभदा वांजपे, प्रिया गर्ग, आनिया अग्रवाल ने गीत, कविता, गजल, मुक्तक, लघुकथा सुनाकर सभी की तालियाँ बटोरी | डॉ.ऋषभदेव शर्मा ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया | इस अवसर पर राजेश मुरारका, वी.कृष्णा राव, श्रीसाहिती, श्री विनोद कुमार अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल, सीता अग्रवाल गीता अग्रवाल, श्रीनिवास माहेश्वरी, आशा माहेश्वरी, सरोज शर्मा, सन्नी गर्ग, भूपेंद्र मिश्र, सी.एम. दयानंद भी उपस्थित थें | प्रिया गर्ग के धन्यवाद के साथ गोष्ठी का समापन हुआ |
संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, इण्डिया काईन्डनेस मूवमेंट
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद