शनिवार, 21 फ़रवरी 2015

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी संपन्न





कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी संपन्न

कादम्बिनी क्लब, हैदराबाद के तत्वावधान में हिंदी प्रचार सभा परिसर में क्लब की 270 वीं मासिक गोष्ठी आयोजित की गई |

कार्यकारी संयोजिका मीना मुथा एवं सह-संयोजक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अवसर पर अवधेश कुमार सिन्हा (अध्यक्ष), पवित्रा अग्रवाल (मुख्य अतिथि), डॉ. कृष्णा सिंह (प्रपत्र प्रस्तोता) उपस्थित थे | कार्यक्रम का आरंभ डॉ.रमा द्विवेदी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति से हुआ | प्रथम सत्र में डॉ.कृष्णा ने ‘नारी और उसका आधुनिक स्वरूप’ विषय पर कहा कि संसार की आबादी का आधा हिस्सा नर और आधा हिस्सा नारी है | आधुनिक नारी का सारा संघर्ष समानाहिकार की भावना को लेकर ही है |

प्रस्तुत विषय पर जी.परमेश्वर ने कहा कि प्रकृति का निर्माण ही कुछ ऐसा है कि नारी ही अधिक जिम्मेदारी निभाती है | आज वे नौकरी के लिए बाहर भी निकल रही है | डॉ.रमा ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था ही ऐसी है, जिसमें पुरुष का वर्चस्व अधिक रहा है | यदि वह आत्मनिर्भर है, तो जीवन का संतुलन भी बनाये रखे | लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे |

इसी क्रम में पवित्रा अग्रवाल एवं अवधेश कुमार सिन्हा ने भी उक्त विषय पर प्रकाश डाला | द्वितीय सत्र में मीना मुथा को क्लब की ओर से महिला नवजीवन मंडल में मानद प्रधानमंत्री चुने जाने पर सम्मानित किया गया | हेमांगी ठाकर, सविता सोनी, देवा प्रसाद मयला, सुनील गौड़, भावना पुरोहित, दर्शन सिंह, डॉ.रोहिताश्व, राजेन्द्र कुमार, पवित्रा अग्रवाल, डॉ.रमा द्विवेदी, मीना मुथा आदि ने काव्यपाठ किया | जी.परमेश्वर ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया | अवसर पर जी.जगदीश्वर भी उपस्थित थे |
डॉ.अहिल्या मिश्र
संयोजिका, कादम्बिनी क्लब
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद


गोवर्धननाथ टंडन की पुस्तकों ‘काव्य’, ‘कुहुकनी’ एवं ‘सुनहरी यादें’ का लोकार्पण संपन्न





 गोवर्धननाथ टंडन की पुस्तकों काव्य’, ‘कुहुकनीएवं सुनहरी यादेंका लोकार्पण संपन्न

सुलतान बाजार स्थित श्री कृष्ण देवराय आंध्र भाषा निलयम के सभाकक्ष में 24 जनवरी 2015 शनिवार को कोलकाता से पधारे 91 वर्षीय कवि श्री गोवर्धननाथ टंडन की तीन पुस्तकों का लोकार्पण क्रमश: अध्यक्ष डॉ.राधेश्याम शुक्ल (संपादक भास्वर भारत’) ने काव्या का, मुख्य अतिथि जैन रत्न श्री सुरेंद्रमल लूणिया ने कुहुकनी का एवं विशेष अतिथि डॉ.अहिल्या मिश्र (संयोजिका, कादम्बिनी क्लब हैदराबाद) ने सुनहरी यादें का लोकार्पण संपन्न किया | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्जवलन से हुआ | सुषमा बैद ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की | मंचासीन अतिथियों का सम्मान टंडन परिवार द्वारा शाल, मोती-माला तथा पेन द्वारा किया गया |

मुख्य अतिथि श्री लूणिया कवि को हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं देते हुए इस कार्यक्रम के सुन्दर संयोजन हेतु कवयित्री एवं गीतकार श्रीमती सुषमा बैद की उनकी लगन-निष्ठां एवं जिम्मेदारी से हर कार्य को सुनियोजित ढंग से संपन्न करने पर भूरी-भूरी प्रशंसा की | उल्लेखनीय है कि श्रीमती बैद ने इन पुस्तकों का संपादन एवं भूमिका लिखी हैं | सुषमा बैद ने प्रमुख वक्ता के रूप में इन कृतियों का सुन्दर व विस्तृत परिचय देते हुए वयोवृद्ध कवि श्री टंडन जी को शतायु होने की मंगलकामनाएं दी | विशेष अतिथि डॉ.अहिल्या मिश्र ने हैदराबाद में लोकार्पण करवाने पर श्री टंडनजी को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में और सतत सृजन करने हेतु शुभकामना दी |

अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ.राधेश्याम शुक्ल ने कवि के संवेदनशील ह्रदय से निकली अनुभव परक उनकी स्वांत: सुखाय रचनाओं को जन हिताय बतलाया | कई रचनाओं की पंक्तियों को रेखांकित करते हुए अति मार्मिक एवं ह्रदय-स्पर्शी बतलाकर बधाई दी | देश के महाकवियों के मध्य रहने वाले कवि श्री टंडन जी ने अपनी प्रथम नवीनतम तीनों कृतियों को हैदराबाद के मंच से लोकार्पित करवाने का अपना सपना पूर्ण होने पर श्रीमती बैद को आशीर्वाद देकर उनकी कर्मठता की बहुत-बहुत प्रशंसा की | इस अवसर पर कवि ने कई चुनिन्दा कविताओं का पाठ किया | राजेश मुरारका (प्रधान सचिव, विश्व वात्सल्य मंच) ने टंडन जी को शाल उढ़ाकर उनका सम्मान किया एवं संपत देवी मुरारका (अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच) ने यात्रा क्रम-तृतीय भाग पुस्तक भेंट स्वरूप दी | कादम्बिनी क्लब, हैदराबाद की ओर से लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, पवित्रा अग्रवाल एवं संपत देवी मुरारका ने पुष्प-माला से उनका सम्मान किया | शहर की कई संस्थाओं द्वारा भी टंडनजी का सम्मान किया गया | पारिवारिक सदस्यों ने भी बधाइयां दी एवं सम्मानित किया |


कवियों सहित इस अवसर पर नगर के गणमान्यजन उपस्थित थे | राष्ट्र-गीत एवं अल्पाहार के साथ सुसंपन्न होने वाले इस कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती राजल बैद ने किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन, धन्यवाद-ज्ञापन श्रीमती सुधा वर्मा ने किया |

संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015

हैदराबाद-सिकंदराबाद मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा “होली मिलन एवं गणगोर उजवना” की बैठक संपन्न


हैदराबाद-सिकंदराबाद मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा होली मिलन एवं गणगोर उजवना की बैठक संपन्न

हैदराबाद-सिकंदराबाद मारवाड़ी महिला संगठन की मासिक बैठक दि. 4 फरवरी को राजस्थानी प्रगति समाज, सुलतान बाजार में संपन्न हुई | बैठक में होली के उपलक्ष्य में वसंत उत्सव के रसिले भजन होली के रंग, ढोल, चंग के संग 19 फरवरी गुरूवार को इंदिरा पार्क में 2 से 5 बजे तक रखा गया है | सभी कार्यकारिणी सदस्यों को उपाधियों से नवाजा जाएगा |

गणगोर एवं सूरजजी का सामुहिक उजवना सितम्बर बाजार बाहेती भवन में होना निश्चित हुआ है | सभी सामाजिक संस्थाएं एवं महिलाओं से निवेदन है कि वसंत उत्सव में आकर रसीले भजनों का आनंद लीजिये | संगठन की अध्यक्षा रत्नमाला साबू एवं मंत्राणी लीला बजाज ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सर्व सहमती से यह कार्यक्रम तय किया | इस बैठक में उपाध्यक्षा सकुन्तला राठी, पुष्पा किमती, कलावती जाजू, कोषाध्यक्षा जयश्री सुदर्शन, सहमंत्राणी मंजू लाहोटी, संयोजिकायें किरण बंग, निर्मला सारडा, संपत देवी मुरारका, निर्मला झंवर, इला भट्ट, प्रेमलता असावा, वर्षा भट्ट, नीना सारडा से संपर्क करें | इस बैठक को सुचारू रूप से सदस्याओं ने तय किया | प्रेमकांता बहेती, राजेश्वरी पंडित, शारदा गुप्ता, पवित्रा अग्रवाल, कान्ता व्यास, किशोरी लाहोटी, चंपा इन्नाणी, सरोज बाई, रानी बियानी, डॉ.मदन देवी पोकरणा, प्रेमलता तापडिया, बीना लड्ढा, सुशीला बजाज, कलावती लड्ढा, गंगा सोमाणी, लता साबू, मीना कासलीवाल, हेमलता लोया, प्रभा शर्मा, विद्या तिवारी आदि बहनों ने अपने-अपने सुझाव दिए | सर्व सम्मति से कार्यक्रम तय किया गया | आप सभी सखी सहेलियों सहित सादर आमंत्रित हैं |
अध्यक्षा, रत्नमाला साबू
सहसंपादिका, संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

भारतीय भाषाओं के लिए एकजुट प्रयास, 14 व 15 फरवरी को भोपाल मैें 'भारतीय भाषा सम्मेलन'

भारतीय भाषाओं  के लिए एकजुट प्रयास,  14 व 15 फरवरी को भोपाल मैें 'भारतीय भाषा सम्मेलन'




प्रस्तुत कर्त्ता:
 - संयोजक (डॉ.एम.एल.गुप्ता'आदित्य')
ए-104, चंद्रेश हाइट्स, जैसल पार्क,
भायंदर (पूर्व), मुंबई - 401105

संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

रविवार, 1 फ़रवरी 2015

संपत देवी मुरारका को डॉ.अहिल्या मिश्र द्वारा आशीर्वचन ता. ३१-१-२०१५


संपत देवी मुरारका को डॉ. अहिल्या मिश्र द्वारा आशीर्वचन 

संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद



संपत देवी मुरारका को “अर्चना प्रतिभा सम्मान” प्रदत्त







संपत देवी मुरारका को अर्चना प्रतिभा सम्मान प्रदत्त

अर्चना, कोलकात्ता, के तत्वावधान में रविवार 18 जनवरी 2015 को कोलकात्ता निवासी श्री नथमल जी केडिया के निवास स्थान में 60 से भी अधिक वर्षों से संचालित अर्चना की मासिक गोष्ठी के अंतर्गत श्रीमती संपत देवी मुरारका (हैदराबाद) को अर्चना प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता श्री नथमल जी केडिया (साहित्य महोपाध्याय, वरिष्ठ कवि एवं लेखक, कोलकात्ता) ने की | विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्रीमती संपत देवी मुरारका (भूटान के परिकल्पना सार्क शिखर सम्मान से सम्मानित, लेखिका, कवयित्री, पत्रकार, हैदराबाद) मंचासीन हुए |

मृदुला कोठारी के सफल संचालन में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ | इसमें चिराग चतुर्वेदी, बनेचंद्र  मालू, हरिलाल अग्रवाल, उषा सर्राफ, गुलाब बैद, इंदु चांडक, मृदुला कोठारी, शकुन त्रिवेदी, संपत देवी मुरारका ने अपनी रचनाओं का पाठ किया | श्री नथमल जी केडिया ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया | इस अवसर पर राजेश मुरारका भी उपस्थित थे | बानेचंद्र माली के आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ |

संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद