बुधवार, 25 दिसंबर 2013

क्रिसमस की बधाई




आ. इकाविता, इचिंतन, हिंदी भारत, काव्यधारा, विचारविमर्स एवं सभी मित्रों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

सोमवार, 16 दिसंबर 2013

कादम्बिनी क्लब की गोष्ठी आयोजित


कादम्बिनी क्लब की गोष्ठी आयोजित

कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में रविवार दि. 15 दिसंबर को हिंदी प्रचार सभा परिसर में क्लब की मासिक गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ |

क्लब संयोजिका डॉ.अहिल्या मिश्र एवं कार्यकारी संयोजिका मीना मूथा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में सागे बताया कि 256वीं मासिक गोष्ठी की अध्यक्षता जज महोदया वी.वरलक्ष्मी ने की | मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिवकुमार तिवारी कोहिर’, डॉ.मदनदेवी  पोकरणा (समीक्षा प्रस्तुतकर्ता) एवं डॉ.अहिल्या मिश्र (क्लब संयोजिका) मंचासीन हुए | श्रीमती शुभ्रा महंतो ने सुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी | डॉ.अहिल्या जी ने उपस्थित सभा का स्वागत करते हुए कहा कि क्लब के 20 वें वर्ष की यात्रा में सफलता का श्रेय हमारे सभी लेखक-लेखिका-साहित्यकार-श्रोताओं को जाता है | क्योंकि आप लोग गोष्ठियों में निरंतर आते जाते रहते हैं, संस्था चिरंतन है | संस्था ने निरंतर साहित्यिक चिंतन मंथन को केंद्र में रखते हुए गतिविधियों को अग्रेसर रखा है | तत्पश्चात डॉ.मदनदेवी  पोकरणा ने डॉ.आनंद सुमन के संपादकत्व में देहरादून से प्रकाशित मासिक पत्रिका सरस्वती सुमनपर अपने विचार रखें | उन्होंने कहा कि मुखपृष्ठ की रेखांकन कला आकर्षक है| आलेख, कहानी, लघुकथा, व्यंग्य, गजल, जन्मदिन एवं श्रद्धांजलि सुमन को समाविष्ट करते हुए पत्रिका निश्चित ही पठनीय है | इससे पूर्व मुक्तक विशेषांक, दोहा विशेषांक आदि का भी स्तुत्य प्रयास संपादक जी का रहा है | विमोचित पत्रिका की भी जानकारी इसमें दी है | मुद्रण श्रेष्ठ है | आज के व्यस्ततम युग में निरंतर नई-नई पत्रिकाओं का उदय हो रहा है, ऐसे में विगत दस वर्षों से सरस्वती सुमन पाठकों के बीच लोकप्रिय हो रही है |

डॉ.अहिल्या मिश्र ने कहा कि पत्रिका में कुछ ऐसे लेखक हैं जो निरंतर कई साड़ी पत्रिकाओं में मिल जायेंगे | धरोहर के रूप में मंटो की कहानी अपने युग में सर्वश्रेष्ठ मानी गई | कृष्णकुमार यादव, डॉ.महाश्वेता, सीताराम पांडे, अशोक भारती आदि के साहित्य ने पत्रिका का स्तर बढ़ाया, विषयसूची में-- नाविन्य है | पत्रिका में विषय वैविध्य है | शिवकुमार ने संपादक मंडल को बधाई दी तथा वी.वरलक्ष्मी ने कहा कि सबतक पत्रिका न पहुँच पाती, ऐसे स्थिति में उसपर की गई समीक्षा श्रोता को परिचित कराती है |

सरिता सुराणा जैन ने सुझाव व्यक्त किया कि कादम्बिनी क्लब की इस दो दशकों की यात्रा को संस्मारिका के रूप में प्रतिबद्ध किया जाए जिससे संपूर्ण भारतवर्ष में दक्षिण में चल रहे इस कार्य से परिचित कराया जा सके |

द्वितीय सत्र में डॉ.देवेन्द्र शर्मा एवं गुरुदयाल अग्रवाल के आतिथ्य में कविगोष्ठी संपन्न हुई | इसमें जुगल बंग जुगल, सूरजप्रसाद सोनी, भावना पुरोहित, ज्योति नारायण, दर्शन सिंह, हेमांगी ठाकर, मीना मूथा, गुरुदयाल अग्रवाल, विनीता शर्मा, सरिता सुराणा जैन, डॉ.अहिल्या मिश्र, शिवकुमार तिवारी कोहिर ने विविध विषयों पर काव्यपाठ किया | डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने अध्यक्षीय काव्यपाठ में क्लब के प्रयास को प्रशंसनीय बताया | ज्योति नारायण ने आभार व्यक्त किया | मीना मूथा ने कार्यक्रम का संचालन किया |

संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

रविवार, 15 दिसंबर 2013

रामधारी सिंह दिनकर सम्मान (जैमिनी अकादमी पानीपत,-हरियाणा),


रामधारी सिंह दिनकर सम्मान (जैमिनी अकादमी पानीपत,-हरियाणा),

संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
अध्यक्षा इण्डिया काईइंडनेस मूवमेंट
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद


            

“लेखक, पाठक और समकालीन समाज”



 लेखक, पाठक और समकालीन समाज

समाज की परिस्थितियों से प्रभावित होकर ही साहित्यकार कवि या लेखक अपनी रचनाएँ करते हैं | लेखक एक भविष्य दृष्टा होता है और समाज में ममता, करुणा, प्रेम आदि आशयों की पूर्ति के लिए ही वह अपनी कलम थामता है और काव्य लिखता है | सन् 1900 से आज तक आधुनिक काल के लेखक, कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से समय की परिस्थिति के अनुरूप समाज में अपनी रचनाओं को प्रेषित करते रहे हैं | यह पाठक पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार की रचनाओं को प्रार्थमिकता देता है | सुसभ्य व सुसंस्कृत साहित्य पढ़ने से मस्तिष्क का विकास होता है | एक अच्छा साहित्य मस्तिष्क के लिए पौष्टिक आहार का कार्य करता है | जिस प्रकार पौष्टिक भोजन मस्तिष्क व शरीर को सुदृढ़ और तंदुरुस्त रखता है | उसी प्रकार लेखक अपनी रचनाओं को पाठक तक पहुंचाकर मस्तिष्क का विकार दूर कर उसे सुसभ्य बनाता है |

पाठक यदि अच्छे लेखकों द्वारा की गई रचनाओं को पढ़ते हैं तो मन और मस्तिष्क दोनों विकसित होते हैं | आज के युग में विज्ञान की उपलब्धियों की गणना नितांत कठिन है, टेलीफोन, सेलफोन, टेलीविजन जैसी सुविधाओं के प्राप्त होने पर कुछ साहित्य प्रेमी साहित्यिक रचनाओं का अध्ययन खुले मन से करते हैं | आज के युग के पाठक की रूचि अलग-अलग आयु सीमा के द्वारा विभाजित हो चुकी है | बुजुर्ग व्यक्ति जहाँ धार्मिक प्रकरण या राजनैतिक उथल-पुथल में अपनी रूचि दर्शाते हैं, उसी तरह कुछ पाठक हास्य-मनोरंजन की पुस्तकों को पढ़कर ही अपना समय व्यतीत करते हैं | परन्तु मनुष्य के मस्तिष्क को विकसित करने के लिए एक अच्छे साहित्य की पढ़ने की आवश्यकता है, जिससे मस्तिष्क संतुलित व सुदृढ़ रह सकता है | आज बाजारों में बिकने वाला अविकल साहित्य पढ़ने से युवा वर्ग पतन की ओर अग्रसर हो रहा है |

आज के समकालीन समाज की ज्वलंत समस्या है मादाभ्रूण | यदि गर्भ में मादाभ्रूण आ जाता है तो परिवार सतर्क हो उठता है, अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच द्वारा उस निरापद भ्रूण को हेय दृष्टि से देखा जाता है | किसी तरह वह मादाभ्रूण धरती पर आ जाता है तो भी वह परिवार द्वारा उपेक्षित होता है, परन्तु आज के युग में नारी धरती से आकाश पर पहुँच गई है, परन्तु आज भी समकालीन समाज द्वारा कहीं न कहीं उपेक्षित है | इस ज्वलंत समस्या का निवारण के लिए सरकार द्वारा भरसक प्रयत्न करने के बावजूद मादाभ्रूण पर एक प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है |

साहित्य, लेखक समाज का आइना है, जिसे हम साहित्य पढ़कर ही देख सकते हैं | साहित्य और समाज का घनिष्ठ संबंध रहा है | साहित्य में वाद, सिद्धांत और उपदेश होते हैं | पहले वे व्यक्तियों पर प्रभाव डालते हैं | समकालीन परिस्थितियों का साहित्य पर समाज पर प्रभाव अवश्य होता है | इस समय की धार्मिक, राजनैतिक परिस्थितियों का प्रभाव समाज पर देखा जा सकता है | प्रभावित समाज कंप्यूटर, आधुनिक शिक्षा प्रणाली पर आधारित है | फिर भी परिस्थिति के साथ-साथ समकालीन समाज का प्रभाव अवश्य पड़ता है |
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
आजीवन सदस्य A.G.I.
मीडिया प्रभारी

हैदराबाद

नैना जायसवाल सम्मानित


नैना जायसवाल सम्मानित 
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण 
मीडिया प्रभारी 
हैदराबाद

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2013

हिन्दी-कन्नड़ अनुवाद पुरस्कार-2014 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित


हिन्दी-कन्नड़ अनुवाद पुरस्कार-2014 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

कमला गोइन्का फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी श्री श्यामसुन्दर गोइन्का ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत हिन्दी साहित्य के कन्नड़ में अनुवाद या कन्नड़ साहित्य के हिन्दी में अनुवाद की गयी सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक कृति (गद्य या पद्य दोनों में से किसी भी विधा में) के लिए इक्कीस हजार राशि का "पिताश्री गोपीराम गोइन्का हिन्दी-कन्नड़ अनुवाद पुरस्कार" हर दो वर्ष में एक बार दिया जाता है। यह पुरस्कार कन्नड़-हिन्दी साहित्य की पारस्परिक समृद्धि के लिए दिया जाता है।
 इस पुरस्कार के लिए 2004-2013 के बीच की अवधि में प्रकाशित अनुवाद की पुस्तक की चार-चार प्रतियां (अनुवादित कृति की चार प्रति तथा मूलकृति जिसका अनुवाद किया है उसकी चार प्रति) प्रस्ताव-पत्र एवं पासपोर्ट आकार की दो फोटो बैंगलोर कार्यालय में 15 जनवरी 2014 तक भेजने का आग्रह किया है।
 श्री गोइन्का जी ने यह भी बताया क नवोदित साहित्यकारों के लिए (जिनकी उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो) हिन्दी या कन्नड़ में लिखी गयी पुस्तक प्रकाशन के लिए पंद्रह हजार रुपये तक के सहयोग पुरस्कार के लिए वरिष्ठ युवा साहित्यकार को "हिरण्मय युवा साहित्यकार पुरस्कार" दिया जाएगा। युवा साहित्यकार जिनकी उम्र 35 वर्ष तक है तथा जिनकी कोई पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है या सिर्फ एक पुस्तक प्रकाशित हुई है, "हिरण्मय युवा साहित्यकार पुरस्कार" में भाग ले सकते हैं। उन्हें अपनी अप्रकाशित पुस्तक की चार पांडुलिपि, आयु  प्रमाण-पत्र व फोटो, प्रस्ताव-पत्र के साथ भेजनी होगी।
 प्रविष्टि-पत्र नियमावली एवं अधिक जानकारी के लिए बैंगलुरु कार्यालय में सचिव कमलेश यादव से  ( पता - नंबर 6, केएचबी इंडस्ट्रियल एरिया, दूसरा क्रास, यलहंका न्यू टाउन, बैंगलूरु-560064. दूरभाष - 080-28567755, 28567756 मोबाइल नंबर 9620207976 इ-डाक - kgf@gogoindia.com or visit us at:  www.kgfmumbai.com.  या साधारण पत्र द्वारा) संपर्क किया जा सकता है।

संपत देवी मुरारका
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद




सोमवार, 9 दिसंबर 2013

सम्मान समारोह आयोजित











सम्मान समारोह आयोजित

इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट के तत्वावधान में रविवार 8 दिसंबर 2013 को श्रीकृष्ण मुरारका पैलेस (बड़ी चावड़ी, हैदराबाद) में टेबल टेनिस की स्वर्ण पदक विजेता नैना जायसवाल के सम्मान में सफल आयोजन संपन्न हुआ |

संस्था की अध्यक्ष संपत देवी मुरारका एवं प्रधान सचिव राजेश मुरारका ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नैना जायसवाल (13 वर्षीय स्वर्ण पदक विजेता) के सम्मान में यह समारोह रखा गया है | इस अवसर पर श्रीमती विजयलक्ष्मी काबरा (संस्था की उपाध्याक्षा) अध्यक्ष, नैना जायसवाल (स्वर्ण पदक विजेता) मुख्य अतिथि, संपत देवी मुरारका (संस्था, अध्यक्ष), हेमलता शर्मा (संस्था की सह सचिव), भाग्यलक्ष्मी  जायसवाल, मास्टर आगस्त्य जायसवाल विशेष अतिथि मंचासीन हुए | संपत देवी मुरारका ने उपस्थित सभा का स्वागत किया एवं सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की | श्रीमती मुरारका ने नैना जायसवाल का जीवन परिचय पढ़कर सुनाया एवं खेल के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रसंशा की | उन्होंने आगे कहा कि निरंतर उन्नति के शिखर पर पहुंचती रहो यही मेरा शुभाशीर्वाद है | नैना जायसवाल ने कहा कि  माता-पिता व कोच के आशीर्वाद से वह खिताब जीतने में सफल हुई | उन्होंने कहा कि डबल्स के फाइनल ईरान के साबा सफारी व माशहिद से कड़ी चुनौती मिली | लेकिन साथी मोमिता दत्ता के साथ 11-8, 9-11, 11-9, 11-6 से फाइनल जीत लिया | विजयलक्ष्मी काबरा ने कहा किनैना क सफल होने में उसकी मेहनत के साथ-साथ इसके माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसलिए उन्हें भी मैं धन्यवाद देती हूँ | उन्होंने आगे कहा कि नैना दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करती रहे यही मेरी शुभकामनाएं हैं | हेमलता शर्मा, अमित वेदी, राजेश मुरारका, सीता अग्रवाल, आनिया अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल, एकांश अग्रवाल, गीता अग्रवाल, लता व्यास, तनुजा व्यास विनोद अग्रवाल एवं अश्विन कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये | तनुजा व्यास ने संचालन किया |

तत्पश्चात संस्था के तत्वावधान में नैना जायसवाल एवं मंचासीन अतिथियों का संपत देवी मुरारका, सिमरन अग्रवाल, एकांश अग्रवाल, एवं आनिया अग्रवाल ने शॉल, पुष्पगुच्छ से सम्मान किया | राजेश मुरारका ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

संपत देवी मुरारका
 (अध्यक्ष) इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

शनिवार, 7 दिसंबर 2013

स्वर्ण पदक जितने पर नैना जायसवाल सम्मानित




स्वर्ण पदक जितने पर नैना जायसवाल सम्मानित

ईरान की राजधानी तेहरान में इंकलाब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 9 वें फज्र कप-2013 जूनियर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 2 स्वर्ण पदक एक कांस्य पदक जीतने के उपलक्ष्य में द्रोणाचार्य अवार्ड ग्रहीता आरिफ अली, कोच मीर कासिम अली, मिस्टर इण्डिया मोहतेशाम अली, ए.पी. टेबल टेनिस असोसिएशन की सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व उपाध्यक्ष नरसिम्हा राव एवं श्रीमती संपत देवी मुरारका ने 13 वर्षीय नैना जायसवाल का सम्मान किया |

अवसर पर आरिफ अली ने कहा कि खिलाड़ी के सफल होने में खिलाड़ी की मेहनत के साथ-साथ कोच एवं माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है | सकारात्मक सोच ही खिलाड़ी को सफल बनाती है | उन्होंने नैना के पिता अश्विन कुमार जायसवाल की खिलाड़ी को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए सराहना की |

कोच मीर कासिल अली ने कहा कि नैना व श्रीजा टेबल टेनिस में भारत की उम्मीद है | उन्होंने विश्वास जताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अजमेर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी नैना खिताब जीतेगी |

मिस्टर इण्डिया मोहतेशाम अली ने ईरान में नैना की जीत को देशवासियों के लिए बड़ा तोहफा बताया | उन्होंने नैना की फिटनेस पर व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देने आश्वासन दिया | संपत देवी मुरारका ने कहा कि निरंतर उन्नति के शिखर पर पहुंचती रहो यही मेरा आशीर्वाद है | नैना ने कहा कि माता-पिता व कोच के आशीर्वाद से वह खिताब जीतने में सफल हुई | खिलाड़ी ने कहा कि डबल्स के फाइनल ईरान के साबा सफारी व माशहिद से कड़ी चुनौती मिली | लेकिन साथी मोमिता दत्ता के साथ 11-8, 9-11, 11-9, 11-6 से फाइनल जीत लिया |

अवसर पर संपत देवी मुरारका, राजेश मुरारका, साईं प्रसाद रेड्डी, खुर्शीद हुसैन, अश्विन जायसवाल, डॉ.अविनाश जायसवाल, भाग्यश्री जायसवाल, आरिफ अली, मीर कासिल अली, मोहतेशाम अली, नरसिम्हा राव आदि उपस्थित थे |

संपत देवी मुरारका
 (अध्यक्ष) इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

अखाड़ो के वरिष्ठ संतो के सानिंध्य में “विश्व का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार गौ-रत्न पुरस्कार” आयोजित


                               
   


                                 
 अखाड़ो के वरिष्ठ संतो के सानिंध्य में विश्व का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार गौ-रत्न पुरस्कारआयोजित

जगतगिरीगुट्टा स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में स्वामी सागर सिन्धुराजजी महाराज एवं वैकुण्ठवासुजी महाराज के सान्निध्य में जारी गौ गोपाल कथा में गायों के बचाने के उपायों पर चर्चा की गयी | तत्पश्चात गौ गोपाल कथा के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' के संस्थापक धर्मवीर ठा० जयपाल सिंह नयाल ने बताया कि आज 28 नवम्बर को श्री मांगेलाल भंडारी को एवं श्री हनुमान कच्छावा को संयुक्त रूप से गौरत्न अवार्ड महामण्डलेश्वर स्वामी यातिन्द्रानंदगिरीजी महाराज जूना अखाड़ा, महामण्डलेश्वर स्वामी गोविन्द व्यासजी महाराज भोपाल मध्य प्रदेश, सूर्यापेट के गौभक्त विधायक दामोदर रेड्डी जिनके पास देश का सर्वश्रेठ 30 लाख का ओंगोल बैल है | कथा वाचक सागर  सिन्धुजी महाराज, मंच के अध्यक्ष प्रसन्न भंडारीजी एवं मंच के सभी पदाधिकारियों के साथ विजयलक्ष्मी काबरा, संपत देवी मुरारका, अरुणा गुप्ता, जयश्री सुदर्शन, आलोक शुक्ला एवं अनेक गणमान्य अतिथियों के सानिध्य में दिया गया |

संपत देवी मुरारका
 (अध्यक्ष) इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

भव्य कलश यात्रा के साथ गौ गोपाल कथा आरंभ




भव्य कलश यात्रा के साथ गौ गोपाल कथा आरंभ

जगतगिरीगुट्टा स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय गौ गोपाल कथा (गौ भागवत कथा) आज भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ |

सर्वदलीय गौरक्षा मंच के सचिव डॉ.जपाल सिंह नयाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार 30 नवम्बर तक यह गौकथा जारी रहेगी | आज सुबह 9 बजे गौकथा वाचक स्वामी सागर सिंधुराजजी महाराज एवं सीतारामबाग़ के वैकुण्ठ वासुजी महाराज के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गयी | मुख्य यजमान मोहनलाल सेन और सह-यजमान मुरलीधर पवार सह-परिवार गौकथा ग्रन्थ एवं श्रीमद्भागवत ग्रन्थ को सिर पर धारण कर यात्रा में शामिल हुए | दोपहर 3 बजे श्री सालासर हनुमान मंदिर में गौकथा आरंभ हुई | श्री राधे कृष्ण गौ सेवा समिति के अध्यक्ष संत हरिदासजी उदासीन का कथा वाचक महाराज के साथ स्वागत किया गया | आज श्रीमद्भागवत के 9वें एवं 10वें स्कन्द की कथा सुनाई गई | इस अवसर पर सर्वदलीय गौरक्षा मंच के मंत्री डॉ.जयपाल सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी काबरा, अरुणा गुप्ता, आलोक शुक्ला, रामदेश पाण्डेय, संपत देवी मुरारका, जयश्री सुदर्शन, कथा अध्यक्ष बालकिशन सांखला, नेमीचंद कुमावत, हरिराम कुमावत, प्रभु दयाल केड़िया, पान सिंह, हरीश केड़िया, राजू पालीवाल, ऐरावत सिंह राजपुरोहित, शंकर सिंह, पुजारी मिश्रा, सुमन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, आशुराम कुमावत, मनोज पालीवाल, महावीर सिंह, ओमप्रकाश, सुगुनाराम कुमावत, सुनील कुमार अग्रवाल, धर्मीचंद कुमावत, महेंदर सिंह, जीतेन्दर सिंह, अजीतराज उपस्थित थे |

गौकथा में सान्निध्य प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यतीन्द्रानन्दगिरीजी महाराज गुजरात से पधारेंगे | वे गुरूवार, 28 नवम्बर को गौरत्न पुरस्कार का वितरण करेंगे | कार्यक्रम में सूर्यापेट विधायक दामोदर रेड्डी भी भाग लेंगे |

संपत देवी मुरारका
          लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद 

भाग्यनगर राजस्थानी महिला संगठनों का सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न












भाग्यनगर राजस्थानी महिला संगठनों का सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

भाग्यनगर राजस्थानी महिला संगठनों द्वारा हैदराबाद-सिकंदराबाद में दूसरी बार सामूहिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ | अवसर पर भारी संख्या में विभिन्न महिला संगठनों की सदस्याएं उपस्थित थीं |

आज गांधी भवन के प्रकाशम हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजीपी (कल्याण) डॉ.सौम्या मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर किया | अवसर पर उन्होंने महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला शक्ति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी |

कार्यक्रम की विशेष अतिथि एवं प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती कुमुद जैन ने भी अपने विचार रखते हुए महिलाओं की प्रगति व उनके सृजनात्मक कार्यों की सराहना की | अवसर पर सूखे मेवे से आभूषण बनाने, दीप फैन्सी रंगोली, हरा-भरा गार्डन इत्यादि की प्रतियोगिता आयोजित की गयी | अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत बैनर प्रस्तुति, चटपटे व्यंजन स्टाल, प्रदर्शनी-सह-विक्री, गेम्स आदि के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बैनर प्रस्तुतिकरण के साथ त्यौहारों की अनोखी प्रस्तुति, दीप नृत्य, घूमर, लघु नाटिका, अनेकता में एकता, मेरा भारत महान इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसका भारी संख्या में लोगों ने आनंद उठाया |

कार्यक्रम के दौरान सबसे बड़े संयुक्त परिवार, 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले सामाजिक बुजुर्ग दंपत्ति का सम्मान किया गया | कार्यक्रम के अंत में महातम्बोला आयोजित किया गया | नगरद्वय के 10-11 महिला संगठनों के साथ यह दूसरी बार भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम के माध्यम से आपसी मेल-मिलाप के साथ एक ही छत के नीचे सामूहिक तौर पर दीपावली पर्व मनाया गया | अवसर पर विभिन्न त्यौहार जैसे गणगौर, करवा चौथ, विनायक चतुर्थी, तीज, दीपावली, तुलसी विवाह इत्यादि पर्व के महत्त्व की जानकारी दी गयी | कार्यक्रम में लीला बजाज, कमला सांखला, संपत देवी मुरारका, संयोजिका मंजू लाहोटी, कलावती लड्ढा, प्रेमलता कांकाणी, राजेश्वरी पंडित, कार्यक्रम संयोजिका पुष्पा बूब, शकुंतला राठी, सुधा गोयल, रत्नमाला साबू, उषा मालपानी, कलावती जाजू सहित रमेश कुमार बंग, कैलाशनारायण भाँगड़ीया, सोहनलाल कड़ेल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे |
संपत देवी मुरारका
(अध्यक्ष) इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

शुक्रवार, 29 नवंबर 2013

संस्कार धारा का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित




संस्कार धारा का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित

संस्कार धारा का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम सुल्तान बाजार स्थित श्री नृसिंग मंदिर में आयोजित किया गया | इसमें लगभग सौ महिलाओं ने भाग लिया | त्यौहारों को साथ मिलकर मनाने का आनन्द उठाया | संस्था की संस्थापिका कलावती जाजू ने बताया कि त्यौहारों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है | उन्होंने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है | यहाँ त्यौहार अपने साथ एक सन्देश लेकर आते हैं | दीपावली पर्व केवल दीपों का त्यौहार नहीं बल्कि, दीपों की यह जगमगाती लौ हमारे अहंकार का विनाश कर प्रेम एवं सद्भावना, सुन्दर पवित्र विचार उत्पन्न कर आदर्श जीवन बिताने का पर्व है | दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया |

इसमें भाग लेने वाली कवयित्रियाँ सुषमा वैद, पुष्पा वर्मा, संपत देवी मुरारका, उमा देवी सोनी, सविता सोनी, तनुजा व्यास, लीला बजाज, पूजा काबरा, शकुंतला चोकड़ा ने अपनी कविताओं द्वारा हास्य-व्यंग्य सहित दीपावली पर्व की कवितायें पढ़कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया | संस्था द्वारा सभी को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया | संस्था की ओर से इंटर की शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी चेतन उपाध्याय को शिक्षा के लिए एक वर्ष की फीस छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की गयीं | इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्रेष्ठ सजीधजी महिला प्रतियोगिता में प्रथम किरण अट्टल, द्वितीय मौसमी भूतड़ा तथा तृतीय सरोज अग्रवाल रही |

निर्णायक के रूप में सकुंतला नावंदर, पुष्प वर्मा एवं सुषमा बैद थीं | भाषण प्रतियोगिता का विषय त्यौहारों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है पर सभी ने अपने विचार रखे | इसमें प्रथम विद्या श्रीमाली, द्वितीय अंजना अट्टल तथा तृतीय तनूजा व्यास रही | शेष सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये | कार्यक्रम का संचालन व सरप्राइज गेम श्यामलता नावंदर सुरेखा ने खिलाया | दीपावली पर तम्बोला अंजना अट्टल तथा पूजा काबरा ने खिलाया |
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

गुरुवार, 14 नवंबर 2013

भाग्यनगर राजस्थानी महिला संगठनों की दीपावली स्नेह मिलन के लिए बैठक आयोजित



भाग्यनगर राजस्थानी महिला संगठनों की दीपावली स्नेह मिलन के लिए बैठक आयोजित

भाग्यनगर राजस्थानी महिला संगठनों की बैठक सुलतान बाजार स्थित राजस्थानी प्रगति समाज के भवन में आयोजित की गई | दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन शनिवार, 23 नवम्बर को अपराह्न 4 बजे से रहेगा | इस आयोजन का लक्ष्य विभिन्न राजस्थानी महिला संगठनों द्वारा मिल जुलकर एक ही मंच पर कार्यक्रम आयोजित करना है |

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संयोजिका रत्नमाला साबू के निर्देशन में इसे मिल-जुलकर मनाने का निर्णय लिया गया | इसमें हैदराबाद-सिकंदराबाद मारवाड़ी महिला संगठन, श्री राजस्थानी महिला संगठन शमशेरगंज, राजस्थानी प्रगति महिला विभाग, आंध्र-प्रादेशिक मारवाड़ी महिला संगठन, सिकंदराबाद माहेश्वरी महिला संगठन, महाराजगंज महिला मंडल, राजस्थानी महिला मंडल, चेलापुरा, माली महिला समाज, राजस्थानी महिला संगठन, इसामिया बाजार, आदि द्वारा भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा | कार्यक्रम में सभी जातियों के परिवार को आमंत्रित किया | इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं दोपहर एक बजे से सूखे मेवे के गहने, फैंसी दीप रंगोली, हराभरा गार्डन सजाना राखी गई है | सम्मान पुरस्कार में एक सबसे बड़ा संयुक्त परिवार एक साथ रहते हैं, द्वितीय 75 वर्षके ऊपर के सामाजिक बुजुर्ग दंपत्ति का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर 2010 से 2013 तक पुरस्कृत व्यक्ति का सम्मान आदि रहेंगे | स्टालों के लिए संपर्क किया जा सकता है |

इस बैठक में रत्नमाला साबू, मीना सारडा, संपत देवी मुरारका, जयश्री सुदर्शन, गीता बाई अग्रवाल, चन्द्रकला बंग, शकुंतला राठी, प्रेमलता तापडिया, पुष्प बूब, सुमित्रा राठी, शोभादेवी तोष्णीवाल, मंजू परवाल, उर्मिला भट्टड़ आदि उपस्थित थे |
संपत देवी मुरारका
 (अध्यक्ष) इण्डिया काइंडनेस मूवमेंट
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद



शनिवार, 9 नवंबर 2013

प्रविष्टियाँ आमंत्रित


संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

गोइंन्का राजस्थानी साहित्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न


संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

प्रविष्टियाँ आमंत्रित


संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद


कमला गोइन्का फाउंडेशन




संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

शनिवार, 26 अक्तूबर 2013

दीपावली मिलन-सम्मान गोष्ठी संपन्न






दीपावली मिलन-सम्मान गोष्ठी संपन्न

ऑथर्स गिल्ड ऑफ इण्डिया, साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति एवं कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में रविवार दि.20 अक्तूबर को कृष्णदेवराय आंध्रभाषा निलायम भवन में क्लब की 254 वीं मासिक गोष्ठी में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |

क्लब संयोजिका डॉ.अहिल्या मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की | रामाश्रय गोयल (उ.प्र.), सुरेखा शर्मा (हरियाणा), विजय कुमार संपत्ति, डॉ.गोरखनाथ तिवारी, डॉ.जी.नीरजा, शिवराज सोनी, डॉ.अहिल्या मिश्र मंचासीन हुए | प्रथम सत्र में अतिथियों के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलन संपन्न हुआ | शुभ्रा महंतो ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना एवं दीपावली गीत प्रस्तुत किया | डॉ.अहिल्या मिश्र ने स्वागत भाषण में क्लब की 20 वर्षों की यात्रा को संक्षिप्त में बताया, साथ ही मंचासीन अतिथियों से परिचित कराया | उपस्थित सभा को दीपावली की शुभकामनाएं दी | डॉ.रमा द्विवेदी ने विजयकुमार का परिचय दिया | तत्पश्चात क्लब की ओर से मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र, माला, पुष्प से सम्मान किया गया | पुष्पक (क्लब प्रकाशन) भेंट की गई | इसी चरण में रामाश्रय कृत संचिता काव्य संग्रह एवं सुरेखा शर्मा कृत आओ पढ़े मनन करें बाल एकांकी संग्रह का डॉ.देवेन्द्र शर्मा के करकमलों से तालियों की गूँज में लोकार्पण संपन्न हुआ | रामाश्रय ने क्लब की गतिविधि जानकर प्रसन्नता व्यक्त की | सुरेखा जी ने भी हैदराबाद में चल रहे इस साहित्यिक सेवा की प्रशंसा की | विजयकुमार ने कहा कि हिंदी भाषा की सेवा में हमें जुड़े रहना है | डॉ.गोरखनाथ तिवारी ने पत्रकारिता पुरस्कार से हाल ही में सम्मानित होने पर अपने विचार रखे | डॉ.जी. नीरजा ने कहा कि मुझे सफलता की सीढ़ी तक पहुंचाने में मेरे गुरु की प्रेरणा रही है | डॉ.देवेन्द्र ने अध्यक्षीय बात में कहा कि शहर में पधारे अतिथियों से परिचय हुआ तथा उनके साहित्य का विमोचन कादम्बिनी के मंच से हुआ है यह मंच की उपलब्धि है | इस सत्र का संचालन मीना मूथा ने किया |

दूसरे सत्र में भंवरलाल उपाध्याय के संचालन में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ | वेणुगोपाल भट्टड़, श्री निवास सावरीकर के सानिध्य में दीप पर्व को केन्द्रित करते हुए कविता, गीत, गजल, मुक्तक, हायकू सुनाये गए | इसमें भावना पुरोहित, संपत देवी मुरारका, एल.रंजना, लीला बजाज, सत्यनारायण काकडा, गौतम दीवाना, विजय विशाल, सीताराम माने, पुष्पा वर्मा, डॉ.रमा द्विवेदी, ज्योति नारायण, डॉ.अहिल्या मिश्र, मीना मूथा, आशीष नैथानी, एफ.एम,सलीम, गुरुदयाल अग्रवाल, सूरजप्रसाद सोनी, उमा सोनी, सरिता सुराणा जैन, पुरुषोतम कडेल, सुनीता गुप्ता, रतनलाल दरक, एस. सुजाता, जुगल बंग जुगल, प्रमोद कुमार पयासी, अजीत गुप्ता, शिवकुमार कोहिर तिवारी, डॉ.जी. नीरजा, विनीता शर्मा, रामाश्रय गोयल, सुरेखा शर्मा, विजयकुमार सम्पति, श्रीनिवास सावरीकर, वेणुगोपाल भट्टड़ ने भाग लिया | डॉ.सीता मिश्र, डॉ.मदन देवी पुकरणा, चंद्रलेखा कोठारी, श्रीनिवास सोमानी, वी.कृष्णराव भी अवसर पर उपस्थित थे | ज्योति नारायण के धन्यवाद के साथ गोष्ठी का समापन हुआ |

संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

बुधवार, 16 अक्तूबर 2013

वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक पुरस्कार प्रदत्त

वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक पुरस्कार प्रदत्त






वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक पुरस्कार प्रदत्त

हिंदी साहित्य के लिए प्रख्यात लेखिका डॉ.अहिल्या मिश्र एवं तेलुगु साहित्य के लिए कवि के.शिव रेड्डी व रंगमंच के लिए एन.शारदा श्रीनिवास को वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक पुरस्कार प्रदान किया गया |

रवीन्द्र भारती सभागार में वेमुरि आंजनेय शर्मा स्मारक ट्रस्ट द्वारा आयोजित पुरस्कार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. के.वी. रमणाचारी ने साहित्यकारों को पुरस्कार प्रदान किये | समारोह की अध्यक्षता नव्य (आंध्र ज्योति) साप्ताहिक पत्रिका के संपादक ए. एन. जगन्नाथ शर्मा ने की | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाशवाणी हैदराबाद के उप-महानिदेशक मंगलगिरी आदित्य प्रसाद उपस्थित हुए |

कार्यक्रम का संचालन दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के डॉ.पी.श्रीनिवास राव ने किया, सुगम संगीत के.शारदा, जी.माधुरी व के.बालाजी ने प्रस्तुत किया | पुरस्कार ग्रहिताओं को 10 हजार रुपये नगद, स्मृति चिह्न दिया गया | इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी प्रो.वेमुरि हरिनारायण शर्मा, एल.एल.एन.शास्त्री, वी.विद्यानाथ शास्त्री,डॉ.आर.एस.आर. मूर्ति, वी.अरुण, आर.ज्योत्सना कुमारी, वी.विजयलक्ष्मी, संपत देवी मुरारका, तेजराज जैन, मानवेन्द्र मिश्र, मुक्ता मिश्र, विनीता शर्मा, रमा द्विवेदी, आर्यव मिश्र, अक्षिति मिश्र, दिव्या मिश्र व भूपेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित थें |
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद