मंगलवार, 3 जनवरी 2012

"भोपाल में पुष्पक -19 का लोकार्पण संपन्न"


"भोपाल में पुष्पक -19 का लोकार्पण संपन्न"

"भोपाल में पुष्पक -19 का लोकार्पण संपन्न"
डॉ. अहिल्या मिश्र 
तुलसी साहित्य अकादमी-भोपाल (मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में भोपाल स्थित हिन्दी साहित्य सम्मेलन भवन में साहित्यकार सम्मान समारोह-2011 के अंतर्गत पुष्पक-19 का लोकार्पण किया गया |

यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जबलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजकुमार सौमित्र की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में हैदराबाद की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अहिल्या मिश्र बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं |

इस अवसर पर डॉ. मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्यकार अपने चारों ओर के वातावरण को अपने शब्दों में बांधता है | स्वयं द्वारा जीए गये व भोगे गये यथार्थ को अपनी रचना से प्रकट करता है | अपना तन-मन अर्पित कर शब्द न्यास करता है | वह सहित को प्रबोध कर शब्द एवं साहित्य का निर्माण करता है | इस शब्द-शिल्पी को आप कुछ दें या न दें, किन्तु वह आपसे केवल सम्मान व स्नेह चाहता है | यह अवश्य दें |

डॉ. सौमित्र ने अध्यक्षीय टिप्पणी में कहा कि आज जब ढेर सारी पत्रिकाएं बंद हो रही हैं, ऐसे में छोटी एवं लघु पत्रिकाएं अपना वर्चस्व बनाए हुई हैं, जो सुखद बात है |

अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मोहन तिवारी आनंद ने 'कर्मनिष्ठा' एवं 'पुष्पक-19' (हैदराबाद से प्रकाशित) का परिचय दिया | अमित तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि सुशील गुरु ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

संपत देवी मुरारका 
हैदराबाद 

2 टिप्‍पणियां:

  1. हैदराबाद का पुष्पक भोपाल भी पहुंचा। बधाई स्वीकारें॥

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद चन्द्रमौलेश्वर्जी, विलम्ब के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ |

    जवाब देंहटाएं