गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

भव्य कलश यात्रा के साथ गौ गोपाल कथा आरंभ




भव्य कलश यात्रा के साथ गौ गोपाल कथा आरंभ

जगतगिरीगुट्टा स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय गौ गोपाल कथा (गौ भागवत कथा) आज भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ |

सर्वदलीय गौरक्षा मंच के सचिव डॉ.जपाल सिंह नयाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार 30 नवम्बर तक यह गौकथा जारी रहेगी | आज सुबह 9 बजे गौकथा वाचक स्वामी सागर सिंधुराजजी महाराज एवं सीतारामबाग़ के वैकुण्ठ वासुजी महाराज के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गयी | मुख्य यजमान मोहनलाल सेन और सह-यजमान मुरलीधर पवार सह-परिवार गौकथा ग्रन्थ एवं श्रीमद्भागवत ग्रन्थ को सिर पर धारण कर यात्रा में शामिल हुए | दोपहर 3 बजे श्री सालासर हनुमान मंदिर में गौकथा आरंभ हुई | श्री राधे कृष्ण गौ सेवा समिति के अध्यक्ष संत हरिदासजी उदासीन का कथा वाचक महाराज के साथ स्वागत किया गया | आज श्रीमद्भागवत के 9वें एवं 10वें स्कन्द की कथा सुनाई गई | इस अवसर पर सर्वदलीय गौरक्षा मंच के मंत्री डॉ.जयपाल सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी काबरा, अरुणा गुप्ता, आलोक शुक्ला, रामदेश पाण्डेय, संपत देवी मुरारका, जयश्री सुदर्शन, कथा अध्यक्ष बालकिशन सांखला, नेमीचंद कुमावत, हरिराम कुमावत, प्रभु दयाल केड़िया, पान सिंह, हरीश केड़िया, राजू पालीवाल, ऐरावत सिंह राजपुरोहित, शंकर सिंह, पुजारी मिश्रा, सुमन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, आशुराम कुमावत, मनोज पालीवाल, महावीर सिंह, ओमप्रकाश, सुगुनाराम कुमावत, सुनील कुमार अग्रवाल, धर्मीचंद कुमावत, महेंदर सिंह, जीतेन्दर सिंह, अजीतराज उपस्थित थे |

गौकथा में सान्निध्य प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यतीन्द्रानन्दगिरीजी महाराज गुजरात से पधारेंगे | वे गुरूवार, 28 नवम्बर को गौरत्न पुरस्कार का वितरण करेंगे | कार्यक्रम में सूर्यापेट विधायक दामोदर रेड्डी भी भाग लेंगे |

संपत देवी मुरारका
          लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें