शनिवार, 21 फ़रवरी 2015

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी संपन्न





कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी संपन्न

कादम्बिनी क्लब, हैदराबाद के तत्वावधान में हिंदी प्रचार सभा परिसर में क्लब की 270 वीं मासिक गोष्ठी आयोजित की गई |

कार्यकारी संयोजिका मीना मुथा एवं सह-संयोजक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अवसर पर अवधेश कुमार सिन्हा (अध्यक्ष), पवित्रा अग्रवाल (मुख्य अतिथि), डॉ. कृष्णा सिंह (प्रपत्र प्रस्तोता) उपस्थित थे | कार्यक्रम का आरंभ डॉ.रमा द्विवेदी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति से हुआ | प्रथम सत्र में डॉ.कृष्णा ने ‘नारी और उसका आधुनिक स्वरूप’ विषय पर कहा कि संसार की आबादी का आधा हिस्सा नर और आधा हिस्सा नारी है | आधुनिक नारी का सारा संघर्ष समानाहिकार की भावना को लेकर ही है |

प्रस्तुत विषय पर जी.परमेश्वर ने कहा कि प्रकृति का निर्माण ही कुछ ऐसा है कि नारी ही अधिक जिम्मेदारी निभाती है | आज वे नौकरी के लिए बाहर भी निकल रही है | डॉ.रमा ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था ही ऐसी है, जिसमें पुरुष का वर्चस्व अधिक रहा है | यदि वह आत्मनिर्भर है, तो जीवन का संतुलन भी बनाये रखे | लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे |

इसी क्रम में पवित्रा अग्रवाल एवं अवधेश कुमार सिन्हा ने भी उक्त विषय पर प्रकाश डाला | द्वितीय सत्र में मीना मुथा को क्लब की ओर से महिला नवजीवन मंडल में मानद प्रधानमंत्री चुने जाने पर सम्मानित किया गया | हेमांगी ठाकर, सविता सोनी, देवा प्रसाद मयला, सुनील गौड़, भावना पुरोहित, दर्शन सिंह, डॉ.रोहिताश्व, राजेन्द्र कुमार, पवित्रा अग्रवाल, डॉ.रमा द्विवेदी, मीना मुथा आदि ने काव्यपाठ किया | जी.परमेश्वर ने अध्यक्षीय काव्यपाठ किया | अवसर पर जी.जगदीश्वर भी उपस्थित थे |
डॉ.अहिल्या मिश्र
संयोजिका, कादम्बिनी क्लब
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें