बुधवार, 14 अक्तूबर 2020

विश्व वात्सल्यमंच ने सेवा भारती को भेंट की कोविड-19 किट एवं खाद्य सामग्री
















 

विश्व वात्सल्य मंच ने सेवा भारती को भेंट की कोविड-19 किट एवं खाद्य सामग्री

विश्व वात्सल्य मंचहैदराबादके तत्वावधान में लॉकडाउन के चलते बड़ी चौड़ी स्थित निवास स्थान श्रीकृष्ण मुरारका पैलेस, हैदराबाद, पर बुलाकर सेवा भारतीतेलंगानाएवं वात्सल्य सिंधु अनाथालय को क्रमश कोविड-19 किट एवं खाद्य सामग्री वितरित की।

    आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में विश्व वात्सल्य मंच की संस्थापक अध्यक्ष संपत देवी मुरारका एवं प्रधान सचिव राजेश मुरारका ने बताया कि "सेवा भारती"तेलंगानाको कोविड-19 किट हेतु रु 40,000 का चेक प्रचार प्रसार मंत्री सतीश कोनिन्टी को प्रदान किए। इसी क्रम में वात्सल्य सिंधु अनाथालय अप्परगुडा मौलाली के लिए प्रचार प्रसार मंत्री केशव कुलकर्णी को खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने यह खाद्य सामग्री वहाँ के अशोक स्वामी जी को प्रदान की।

      इस अवसर पर संपत देवी मुरारका, कोषाध्यक्ष सीता अग्रवाल, राजेश मुरारका, कार्यकारी सदस्य गीता अग्रवाल, दीपिका, बी प्रतिभासदस्य स्निग्धा, माधवी रेड्डी, दीपक साद, प्रचार प्रसार मंत्री सतीश कुमार कोनिन्टी और केशव कुलकर्णी उपस्थित थे| गीता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)

email: murarkasampatdevii@gmail.com

 लेखिका यात्रा विवरण,

 मीडिया प्रभारी,

 हैदराबाद.

मो.नं.09703982136.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें