मंगलवार, 15 नवंबर 2016

भारतीय भाषा अपनाओ अभियान की बैठक संपन्न





भारतीय भाषा अपनाओ अभियान की बैठक संपन्न

विश्व वात्सल्य मंच, हैदराबाद एवं गेलार्ड ग्रुप, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय भाषा अपनाओ अभियान का आयोजन रविवार 6 नवंबर 2016 को अनूप जाखोटिया 3-6- 314, लाखोटिया आर्केड बशीरबाग स्थित आवास पर किया गया।
    
आज यहाँ संस्था की अध्यक्ष संपत देवी मुरारका एवं प्रधान सचिव राजेश मुरारका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशय की जानकारी दी गई । अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री रमेश कुमार बंग की अध्यक्षता मैं संपन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गेलार्ड ग्रुप के संस्थापक डॉ. . विजय कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अहिल्या मिश्र ((अध्यक्ष एवं संयोजिका कादंबिनी क्लब सम्माननीय अतिथि के रुप में रामपाल अट्टल (अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के  अध्यक्ष) व संस्था की अध्यक्ष संपत देवी मुरारका मंचासीन थे | इस अवसर पर मुंबई से प्रकाशित होने वाली 'मेरा राजस्थान' मासिक पत्रिका के संपादक विजय कुमार जैन का पगडी, मोती माला एवं स्मृति चिह्न द्वारा सम्मान किया गया। तत्पश्चात “"भारतीय भाषा अपनाओ अभियान, हिंदी को दिलाओ राष्ट्रभाषा का सम्मान” " पर चर्चा हुई। 
  
      डॉ.विजय कुमार ने कहा कि भारतीय भाषाओं के प्रेमियों की आठवीं सभा यहाँ संपन्न हुई। हैदराबाद, तेलुगु भाषी क्षेत्र, 6 नवंबर 2016 को हुई सभा में निश्चित किया गया कि दक्षिण क्षेत्र के छ: राज्यों के भाषा प्रेमियों की एक सभा बुलाई जाए जो 11 दिसंबर 2016 को चेन्नई में की जाए, क्योंकि भाषाविद सुब्रमण्यम भारती जी का जन्मदिन है, ऐसे पावन दिन पर छ: राज्यों – तेलंगाना, आंध्र-प्रदेश, केरला, कर्नाटका पुद्दुचेरी, व तमिलनाडु के भाषा प्रेमियों की उपस्थिति रहे | इसके लिए जल्द से जल्द इन क्षेत्रों के भाषा प्रेमियों की सूची उपलब्ध करवाई जाये ताकि उनसे संपर्क कर उनका मार्गदर्शन लिया जा सके |
उन्हींने आगे कहा कि हैदराबाद के  उस्मानिया विश्वविद्यालय  में आयोजित  कार्यक्रम में  विभिन्न प्रदेशों से पधारे  बुद्धिजीवियों ने  करतल ध्वनि से  आह्वान  किया कि भारत की  राष्ट्रभाषा के रूप में  'हिंदी' को स्थान मिलना ही चाहिए |      
      हमारे आगामी कार्यक्रम मुंबई से दिल्ली तक रेल यात्रा दिनांक 10 जनवरी 2017, विश्व हिंदी दिवस पर किया जाएगा, ताकि 26-27 मई को भोपाल में भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की द्विदिवसीय सभा का सफल आयोजन किया जा सके, ताकि सभी राज्यों के प्रमुख आपसी विचार विमर्श करें और राष्ट्र संस्कृति का भविष्य निर्धारित किया जा सके। 
     
इस दौरान संपत देवी मुरारका ने अपनी तीन पुस्तकें यात्राक्रम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय भाग डॉ. विजय कुमार जैन को सप्रेम भेंट की | अवसर पर डॉ. मुनव्वर हुसैन काजमी, राजेश मुरारका एवं अनूप जाखोटिया उपस्थित थे। संपत देवी मुरारका ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रस्तुति : संपत देवी मुरारका (विश्व वात्सल्य मंच)
email: murarkasampatdevii@gmail.com
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद
मो.: 09703982136

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें