बुधवार, 22 जुलाई 2015

अनुराग शर्मा ने पुष्कर बंदोबस्त की समीक्षा की

अनुराग शर्मा ने पुष्कर बंदोबस्त की समीक्षा की

21 जुलाई 2015, तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अनुराग शर्मा ने आज भद्राचलम और कालेश्वर का हवाई सर्वेक्षण कर गोदावरी पुष्कर का जायजा लिया |

अनुराग शर्मा ने हवाई सर्वेक्षण के बाद भद्राचलम जाने के रास्ते पर सारपाका और भद्राचलम बस स्टैंड के पास पुष्कर जाने-आने की भारी भीड़ को देखकर इसे पुलिसकर्मियों की मदद से क्रमबद्ध करवाया | इसके साथ ही उन्होंने बस मार्ग के जरिये परणशाला जाकर वहाँ पुष्कर हेतु आने वाले लोगों को उपलब्ध करवायी जा रही सेवा-सुविधाओं का जायजा लिया | इसके साथ ही उन्होंने पुष्कर व्यवस्था से जुड़े पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आगामी 4 दिनों के दौरान पुष्कर यात्रियों को और अधिक सेवा सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश दिये | इस अवसर पर सतर्कता पुलिस महानिरीक्षक श्रीधर रेड्डी, नवीनचंद, जिला पुलिस अधीक्षक शाहनवाज खान और पुलिस अधीक्षक रमेश रेड्डी आदि उपस्थित थे |
संपत देवी मुरारका
अध्यक्षा, विश्व वात्सल्य मंच
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी

हैदराबाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें