बुधवार, 22 अप्रैल 2015

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी कल

कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी कल

कादम्बिनी क्लब हैदराबाद, के तत्वावधान में रविवार दि.19 अप्रेल शाम 4 बजे हिंदी प्रचार सभा परिसर (5वीं मंजिल) नामपल्ली में क्लब की मासिक गोष्ठी का आयोजन होगा |
     क्लब अध्यक्षा डॉ.अहिल्या मिश्र एवं कार्यकारी संयोजिका मीना मूथा ने प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया कि इस अवसर पर प्रथम सत्र में अवधेश कुमार सिन्हा अपनी चुनिन्दा रचनाओं का पाठ करेंगे | तत्पश्चात प्रस्तुत रचनाओं पर सभा की ओर से विचार रखे जायेंगे | दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन होगा |
     संपूर्ण कार्यक्रम व्यवस्था डॉ.सीता मिश्र, विनीता शर्मा, पवित्रा अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, जी.परमेश्वर, संपत देवी मुरारका, भावना पुरोहित, देवाप्रसाद मायला, आशीष नैथानी, नीरज त्रिपाठी, भंवरलाल उपाध्याय, सरिता सुराणा जैन, आदि मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे | साहित्य प्रेमियों से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित रहकर गोष्ठी को सफल बनाएं |
डॉ. अहिल्या मिश्र
क्लब संयोजिका
संपत देवी मुरारका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें